फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पत्नी के बीमार होने की वजह से था परेशान, फंदा लगाकर की आत्महत्या

पत्नी के बीमार होने की वजह से था परेशान, फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 03 Sep 2018 10:26 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के बीमार होने की वजह से था परेशान, फंदा लगाकर की आत्महत्या
पत्नी की बीमारी से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाया
विज्ञापन

इलाज कराने के बावजूद भी ठीक नहीं हो रही थी मृतक की पत्नी
पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। राहों रोड स्थित जगीरपुर रोड की न्यू अमरजीत कालोनी में रविवार की देर रात को एक प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसके साथी उसे उठाने के लिए गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद मृतक रवि कुमार (35) का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। रवि कुमार की पत्नी काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। उसने पत्नी का काफी इलाज कराया लेकिन वह ठीक नहीं हो रही थी। इस कारण वह परेशान था और उसने आत्महत्या कर ली।

थाना टिब्बा के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बताया कि रवि कुमार मूल रूप से उत्तरप्रदेश के जिला आजमगढ़ का रहने वाला था। यहां पर वह काफी समय से रह रहा था और हेयर कटिंग का काम कर रहा था। उसकी पत्नी काफी समय से बीमार चल रही थी। वह इलाज करा रहा था लेकिन वह ठीक नहीं हो रही थी। पत्नी के इलाज पर लगातार पैसे लग रहे थे। इस कारण वह परेशान चल रहा था। उसके बच्चे कभी उत्तरप्रदेश चले जाते तो कभी उसके पास रहने के लिए आ जाते थे। काफी समय से पत्नी के ठीक न होने के कारण बच्चे भी उसके पास नहीं आ पा रहे थे। इस कारण वह परेशान था और उसने रविवार की देर रात को अपने घर में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed