फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एनआरआई दोस्त के घर काम दिलाने को था बुलाया, नौकरानी से किया गैंगरेप

एनआरआई दोस्त के घर काम दिलाने को था बुलाया, नौकरानी से किया गैंगरेप

Wed, 11 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
एनआरआई दोस्त के घर काम दिलाने को था बुलाया, नौकरानी से किया गैंगरेप
एनआरआई दोस्त के घर काम दिलाने का झांसा देकर नौकरानी से गैंगरेप
विज्ञापन

दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
डेहलों के एक गांव में एनआरआई दोस्त के घर काम दिलाने के बहाने दो युवकों की ओर से नौकरानी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपियों ने उसे इस बारे में किसी को न बताने की धमकियां भी दीं। महिला जैसे ही घर से बाहर निकली उसने सीधे जाकर परिजनों से बात की। पीड़िता की शिकायत पर थाना डेहलों पुलिस ने गांव लहरा वासी जोरा सिंह और उसके एक दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरों में साफ-सफाई का काम करती है। गांव लेहरा के जोरा सिंह के साथ उसकी जान पहचान थी। पीड़ित के मुताबिक मंगलवार को आरोपी ने उसे फोन कर बताया कि उसका एक दोस्त एनआरआई है। वह कुछ दिनों के लिए यहां पर रहने आया है। आरोपी ने उसे बताया कि एनआरआई को घर का काम करने के लिए एक महिला की जरूरत है और वह अच्छा वेतन देगा।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार जोरा सिंह ने उसे घर की साफ सफाई के लिए बुलवाया। आरोपी जोरा सिंह उसे अपनी स्विफ्ट कार में गांव लहरा ले गया। खाली घर में ले जाकर जोरा ने उससे कहा कि उसे और परिवार को रहने के लिए घर में ही एक कमरा दे दिया जाएगा। पीड़ित के मुताबिक वह घर की साफ-सफाई करने के बाद बैठी ही थी कि एक और व्यक्ति वहां आ पहुंचा। दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसे धमकियां दी। महिला ने घर आकर अपने परिवार से बात की और फिर पुलिस में शिकायत दी। इस पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed