फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   cremation, mata chand kaur cremation today in ludhiana, mata chand kaur ludhiana

सतगुरु की समाधि के पास होगा आज माता चंद कौर का अंतिम संस्कार

Tue, 05 Apr 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 05 Apr 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
cremation, mata chand kaur cremation today in ludhiana, mata chand kaur ludhiana
नामधारी समुदाय के पूर्व सतगुरु जगजीत सिंह की धर्मपत्नी माता चंद कौर नहीं रहीं - फोटो : amarujala
पूर्व सतगुरु जगजीत सिंह की समाधि के पास ही माता चंद कौर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार दोपहर एक बजे किया जाएगा। इस अवसर पर लाखों की संगत पहुंचने की उम्मीद है। सतगुरु ठाकुर उदय सिंह सोमवार देर शाम बंगलुरू से श्री भैणी साहिब पहुंचे। उन्होंने संगत से शांति की अपील की है। ठाकुर उदय सिंह ने कहा कि इस दुखदायी घड़ी में शांति कायम रखना जरूरी है। सतगुरु उदय सिंह ने अकादमी में पहुंचकर घटनास्थल का दौरा भी किया। 
विज्ञापन


सादा जीवन जीती थीं माता चंद कौर 
माता चंद कौर दिन भर धार्मिक और समाजसेवा के कार्यों में व्यस्त रहती थीं। उनका पूरा जीवन सादगी से बीता। माता चंद कौर तड़के ढाई बजे उठ जाती थी और दो घंटे तक नाम सिमरन करती थीं। इसके बाद लंगर हॉल में जाकर संगत के साथ सेवा करती थीं। सफाई को लेकर उनकी खास तवज्जो थी। वे पार्क में कई बार खुद ही घास साफ करने लग जाती थी।
विज्ञापन


बाग में उगाई गई सब्जियों की देखभाल में सहयोग करती थीं। नामधारी मुख्यालय के सचिव लखबीर सिंह का कहना है कि माता चंद कौर का जीवन सादगी से पूर्ण था। वे सुबह दो घंटे, दोपहर और शाम को एक एक घंटा नाम सिमरन करती थी। उन्होंने हमेशा ही संगत को प्रभु का नाम सिमरन करने का मंत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता चंद कौर ने हमेशा ही जरूरमंदों की सहायता की। बाहर से आई संगत का खास ध्यान रखती थी, तभी वे संगत में अति प्रिय थीं। अक्सर अकादमी में जाकर बच्चों के साथ वक्त व्यतीत करती थीं और वहां पर बच्चों को नाम सिमरन के लिए प्रेरित करती थीं। लखबीर ने कहा कि माता जी का जीवन नाम सिमरन और समाज की सेवा में ही लग गया।

टकराव की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी
श्री भैणी साहिब में मंगलवार को अंतिम संस्कार में दोनों गुटों के बीच टकराव की संभावनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। सोमवार को भी सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने दूसरे गुट के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। इससे वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस ने नामधारी मुख्यालय के चप्पे चप्पे की निगरानी शुरू कर दी है।

माता चंद कौर का तीन डाक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
लुधियाना। माता चंद कौर का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में सोमवार शाम को किया गया। उनके पोस्टमार्टम के लिए तीन डाक्टरों का बोर्ड बनाया गया। जिसमें डॉ. हरीश किरपाल, डॉ. गौरव सगड़ और डॉ. सीमा चोपड़ा शामिल थी।


रिपोर्ट में स्पष्ट है कि माता चंद कौर को दो गोलियां लगी। एक गोली सिर में और दूसरी गोली छाती में लगी। उम्र ज्यादा होने के कारण वह गोली की पीड़ा सह नहीं सकी और उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed