फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   covered wheat crop with rain Mansa, wheat crop covered Mansa, Mansa

मानसा में बारिश के साथ आई तेज हवा से बिछ गई गेहूं की फसल

Mon, 07 Mar 2016 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मानसा
अमर उजाला ब्यूरो/मानसा Updated Mon, 07 Mar 2016 05:23 PM IST
विज्ञापन
 covered wheat crop with rain Mansa,  wheat crop covered Mansa,  Mansa
मानसा के कस्‍बा जोगा में बारिश के बाद प्रभावित फसल को देखता किसान। - फोटो : अमर उजाला
जिले में हुई बारिश के साथ आई तेज हवाओं ने गेहूं की फसल को जमीन पर बिछा दिया। सरदूलगढ़ व इसके साथ सटे गांवों खैरा कलां, भूंदड, जटाना कलां, फत्ता मालोका, झंडा कलां समेत कई गांवों के किसानों की खड़ी गेहूं की फसल गिर गई।
विज्ञापन


झंडा कलां के किसान मोहन सिंह, काहने वाला के किसान बंसुरी लाल और सरदूलगढ़ के किसान अवतार सिंह का कहना है कि रविवार दोपहर के बाद बारिश के साथ आई तेज हवा से खेतों में खड़ी गेहूं की 70 प्रतिशत फसल बर्बाद होकर धरती पर बिछ गई। किसानों ने आशंका जाहिर की है कि इस बार गेहूं की फसल कम हो सकती है।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि बारिश ने चाहे पानी मांग रही फसल को काफी फायदा पहुंचाया है, लेकिन पक चुके सरसों को बड़ा नुकसान होने का भी डर है। किसानों के अनुसार जो पकी गेहूं की फसल एक बार गिर पड़ी है, वह फिर खड़ी नहीं होगी। किसानों ने बताया कि तेज हवाओं से हरे चारे, बीजी हुई अन्य फसल भी प्रभावित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed