{"_id":"56dd6a464f1c1bf90b8b456f","slug":"covered-wheat-crop-with-rain-mansa-wheat-crop-covered-mansa-mansa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसा में बारिश के साथ आई तेज हवा से बिछ गई गेहूं की फसल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसा में बारिश के साथ आई तेज हवा से बिछ गई गेहूं की फसल
अमर उजाला ब्यूरो/मानसा
Updated Mon, 07 Mar 2016 05:23 PM IST
विज्ञापन
मानसा के कस्बा जोगा में बारिश के बाद प्रभावित फसल को देखता किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हुई बारिश के साथ आई तेज हवाओं ने गेहूं की फसल को जमीन पर बिछा दिया। सरदूलगढ़ व इसके साथ सटे गांवों खैरा कलां, भूंदड, जटाना कलां, फत्ता मालोका, झंडा कलां समेत कई गांवों के किसानों की खड़ी गेहूं की फसल गिर गई।
झंडा कलां के किसान मोहन सिंह, काहने वाला के किसान बंसुरी लाल और सरदूलगढ़ के किसान अवतार सिंह का कहना है कि रविवार दोपहर के बाद बारिश के साथ आई तेज हवा से खेतों में खड़ी गेहूं की 70 प्रतिशत फसल बर्बाद होकर धरती पर बिछ गई। किसानों ने आशंका जाहिर की है कि इस बार गेहूं की फसल कम हो सकती है।
किसानों ने बताया कि बारिश ने चाहे पानी मांग रही फसल को काफी फायदा पहुंचाया है, लेकिन पक चुके सरसों को बड़ा नुकसान होने का भी डर है। किसानों के अनुसार जो पकी गेहूं की फसल एक बार गिर पड़ी है, वह फिर खड़ी नहीं होगी। किसानों ने बताया कि तेज हवाओं से हरे चारे, बीजी हुई अन्य फसल भी प्रभावित हो जाएगी।