फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Chit fund open in Raikot, company absconding by cheating lakhs

रायकोट में खुली चिटफंड कंपनी लाखों की ठगी कर फरार

Tue, 07 Sep 2021 10:11 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Chit fund open in Raikot, company absconding by cheating lakhs
हलवारा। कर्ज दिलाने के नाम पर कुछ दिन पहले रायकोट शहर में खुली चिटफंड कंपनी लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर फरार हो गई है। कंपनी ने एक लाख रुपये का लोन दिलाने की एवज में आम लोगों से तीन हजार से पांच हजार रुपये लिए थे। उन सभी को छह सितंबर से लोन का पैसा उनके बैंक खाते में आने का झांसा दिया गया। सोमवार को जब पैसा उनके बैक खाते में नहीं पहुंचा, तो लोगों ने कंपनी के दफ्तर पहुंचना शुरू कर दिया, लेकिन दफ्तर बंद पड़ा था। वहीं कंपनी के अधिकारियों को मोबाइल भी बंद आ रहे हैं। ऐसे में लोग अब अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इससे पहले विक्टोरिया नाम कंपनी इस एरिया से कई लोगों को ठगी का शिकार बनाकर फरार हो चुकी है।
विज्ञापन

गांव ताजपुर निवासी किरनजीत कौर, स्वर्णदीप कौर, लक्ष्मी ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें एक पंफलेट मिला था। इस लोगों को बैंक लोन दिलाने की बात कही गई थी। लोन लेने के लिए उचित दस्तावेज लेकर दफ्तर में आने के लिए कहा गया था। कंपनी रायकोट बस स्टैंड के पास एक मार्केट में अपना दफ्तर खोला था। जब वह कंपनी दफ्तर पहुंचे तो वहां के स्टाफ ने एक लाख रुपये लोन की एवज में 2666 रुपये की मांग की, अगर लोन राशि ज्यादा लेनी है तो 4500 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये की मांग की गई। अगर किसी व्यक्ति ने रिटर्न फाइल नहीं की है तो उनसे 5500 रुपये लिए गए। लोन लेने के चक्कर में उन्होंने पैसा कंपनी मुलाजिम को दे दिए थे। उन्हें भरोसा दिया गया कि छह सितंबर से उनके बैंक खाते में लोन की राशि आना शुरू हो जाएगी। देर शाम तक कोई पैसा उनके बैंक खाते में नहीं आया। जब वह दफ्तर पहुंचे तो वह खुला पड़ा था, वहां पर कोई मुलाजिम नहीं था। सभी मुलाजिमों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी के झांसे में आकर गांव जौहलां, रुपापत्ती, लितर, बुर्ज हकीमां, गोंदवाल, बोपाराय खुर्द, जलालदीवाल, पखोवाल के कई लोग ठगी का शिकार बन चुके हैं।
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी मुझे मिली है, लेकिन कोई भी पीड़ित अभी तक थाने में अपनी शिकायत देने नहीं पहुंचा है। फिर भी पुलिस ने इस मामले की जांच करनी शुरू कर दी है, वह पीड़ितों से अपील करते हैं कि वह अपनी शिकायत लेकर आए ताकि ठगी करने वालों को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजायब सिंह, प्रभारी थाना सिटी रायकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed