{"_id":"6696a569d51f879e070477ff","slug":"checking-campaign-conducted-in-three-trains-90-thousand-fine-collected-from-148-ticketless-passengers-ludhiana-news-c-74-1-spkl1021-105542-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: तीन ट्रेनों में चलाया चेकिंग अभियान, बेटिकट 148 यात्रियों से 90 हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: तीन ट्रेनों में चलाया चेकिंग अभियान, बेटिकट 148 यात्रियों से 90 हजार जुर्माना वसूला
Tue, 16 Jul 2024 10:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों से की यूटीएस ऑन मोबाइल एप से टिकट खरीदने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। फिरोजपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर जारी विशेष टिकट चेकिंग अभियान के अंतर्गत लुधियाना स्टेशन पर स्टेशन डायरेक्टर दिवाकर वार्ष्णेय के नेतृत्व में अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस 15708, कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस 12317 व श्री माता वैष्णो देवी कटरा- डॉ. अम्बेडकर नगर मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12920 में संघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई यात्री अनाधिकृत रूप से आरक्षित डिब्बों में यात्रा करते पकड़े गए।
टिकट चेकिंग स्टाफ ने बेटिकट और अनियमित यात्रा करने के आरोप में 148 यात्रियों को पकड़ा और उनसे कुल 90 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक अमित राणा समेत 3 टिकट चेकिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।
सीनियर डीसीएम परमदीप सैनी ने बताया कि ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा करना कानूनी जुर्म है। अगर यात्री यूटीएस ऑन मोबाइल एप से टिकट बुक करते हैं तो उनको लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। इससे समय की बचत के साथ-साथ धन की भी बचत होगी।
विज्ञापन
फोटो: ट्रेन में चेकिंग करते टिकट चेकर।