फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Case of setting woman on fire: case registered against in-laws

महिला को आग लगाने का मामला : ससुराल वालों पर मामला दर्ज

Sun, 23 Jul 2023 04:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 23 Jul 2023 04:26 PM IST
विज्ञापन
Case of setting woman on fire: case registered against in-laws
हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत थाना डाबा ने किया नामजद
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। ग्यासपुरा इलाके में रहने वाले विवाहिता सुमन को घरेलू क्लेश के चलते मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने के मामले में थाना डाबा की पुलिस ने सुमन की शिकायत पर ग्यासपुरा के सुरजीत नगर निवासी सास शकुंतला देवी, देवर कृष्ण और जेठ करण के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल में दाखिल सुमन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सुमन द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 14 जुलाई को उसके जेठ आरोपी करण का उसके पति के साथ घरेलू बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान करण ने सुमन के भी थप्पड़ मार दिए थे। बीस जुलाई को सुमन की ननद घर आई हुई थी। उसके पति घर किसी बात को लेकर विवाद न हो, वह देर रात करीब साढ़े दस बजे घर से बाहर चला गया। इसी दौरान पीछे से आरोपियों ने मौका देख उसे धमकियां दी और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिसके बाद सुमन के परिवार को पता चला तो उन्होंने सुमन के पति के साथ परिवार के साथ मिल इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल रेफर कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed