{"_id":"16f91115d88ff808f8ccf53c3d66e2b9","slug":"canal-samber-fell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में गिरा सांबर, तीन घंटे बाद निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में गिरा सांबर, तीन घंटे बाद निकाला
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Mon, 16 Nov 2015 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के डी जोन के पीछे से गुजरने वाली सिधवां कनाल मेें रविवार सुबह एक सांबर गिर गया। लोगों ने सांबर को देख कर जंगलात विभाग को फोन लगाया। किसी के फोन न उठाने पर 12 से ज्यादा लोग नहर में उतरे और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांबर को बाहर निकाला गया। लोगों ने आरोप लगाया कि जंगलात विभाग के मुलाजिमों को कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। लोगों ने सांबर को काबू कर थाना सराभा नगर में छोड़ा। जहां से जंगलात विभाग के मुलाजिम पहुंचे और उसे ले गए।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे नहर में सांबर को देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने जंगलात विभाग के मुलाजिमों को फोन लगाया, मगर किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद 12 राहगीर खुद ही नहर में कूद गए। सांबर को काबू करने के दौरान दो लोग मामूली रूप से घायल भी हो गए। दोनों को उपचार के बाद भेज दिया गया। लोगों ने किसी तरह से सांबर को काबू किया और उसके पांव रस्सी के साथ बांधे। लोगों ने सांबर को टैंपो में डालकर थाना सराभा नगर में छोड़ दिया। जहां से उसे जंगलात विभाग वाले ले गए।