फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Canada Former MP Ruby in Muktsar, Ruby in Muktsar, Muktsar

संविधान के सभी अधिकारों का इस्तेमाल करें महिलाएं : रूबी

Tue, 08 Mar 2016 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मुक्तसर
अमर उजाला ब्यूरो/मुक्तसर Updated Tue, 08 Mar 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
Canada Former MP Ruby in Muktsar, Ruby in Muktsar, Muktsar
मुक्‍तसर के मुक्तिसर गेस्ट हाउस में महिला दिवस समारोह के दौरान शमां रोशन करतीं कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला। - फोटो : अमर उजाला
कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला ने कहा कि महिलाओं को भारतीय संविधान के अनुसार कई अधिकार मिले हैं। महिलाओं को अपने सभी अधिकारों का इस्तेमाल करना चाहिए। रूबी मंगलवार को मौड़ रोड स्थित मुक्तिसर गेस्ट हाउस में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि भारत की 43 प्रतिशत महिलाएं पंच-सरपंच चुनी गई हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के मुकाबले हर क्षेत्र में आगे निकल रही हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपनी बेटियों का पालण-पोषण, खान-पान और शिक्षा की ओर उचित ध्यान दें।
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं से कंप्यूटर युग के  चलते कंप्यूटर सीखने और टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने को प्रेरित किया। समारोह के दौरान भ्रूण हत्या के खात्मे के लिए भी उचित कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया गया। लोक कला मंच फरीदकोट और सेंट सहारा ग्रुप ऑफ नर्सिंग की ओर से भ्रूण हत्या पर आधारित नाटक भी खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सहायक कमिश्नर जनरल साक्षी साहनी, एसडीएम राम सिंह, सिविल सर्जन डॉ. राम लाल, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डॉ. शिवानी नागपाल, डिप्टी डीईओ जसपाल मोंगा, नगर काउंसिल अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी और डॉ. नरेश परुथी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed