Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kartik Purnima 2026: Devotees Take Holy Dip Across India, Also Guru Nanak Dev Jayanti Hindi Updates

कार्तिक पूर्णिमा: देशभर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अयोध्या से लेकर हरिद्वार तक स्नान के लिए पहुंच रहे भक्त

Tue, 24 Nov 2026 06:56 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 24 Nov 2026 06:56 AM IST
सार

कार्तिक पूर्णिमा पर देशभर के धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हापुड़ के ब्रजघाट और यमुनानगर के कपिल मोचन सरोवर में पवित्र स्नान हुआ, जबकि पुरी में भगवान जगन्नाथ के स्वर्ण वेश और काशी में दीपमाला श्रृंगार के दर्शन किए गए।

विज्ञापन
Kartik Purnima 2026: Devotees Take Holy Dip Across India, Also Guru Nanak Dev Jayanti Hindi Updates
कार्तिक पूर्णिमा पर देशभर में आस्था का सैलाब - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को देशभर के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित ब्रजघाट पर बड़ी संख्या में भक्तों ने गंगा में पवित्र स्नान किया। वहीं, ओडिशा के पुरी में हजारों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दिव्य स्वर्ण वेश के दर्शन के लिए मंदिर के सामने जुटे।

विज्ञापन


अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सरयू नदी में लगाई आस्था की डुबकी
इस पावन अवसर पर अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने पवित्र सरयू नदी में स्नान किया और पूजा-अर्चना की। सुबह से ही सरयू घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उत्तराखंड के हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही हरकी पैड़ी पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की।



ब्रजघाट और कपिल मोचन सरोवर में उमड़े श्रद्धालु
हरियाणा के यमुनानगर स्थित कपिल मोचन सरोवर में भी कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग कपिल मोचन मेले में पहुंचे।



पुरी में भगवान जगन्नाथ का स्वर्ण वेश
ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के सामने हजारों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के स्वर्ण वेश के दर्शन के लिए एकत्र हुए। इस विशेष धार्मिक आयोजन में भगवान जगन्नाथ के दिव्य स्वरूप के दर्शन करने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से भक्त पहुंचे।

काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ दीपमाला श्रृंगार
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भी कार्तिक महीने के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, 26 अक्तूबर से कार्तिक पूर्णिमा तक हर दिन सप्तऋषि आरती के दौरान बाबा श्री काशी विश्वनाथ का विशेष दीपमाला श्रृंगार किया गया।

इस दौरान मंदिर में दीपों से जगमगाते बाबा विश्वनाथ के दिव्य स्वरूप के दर्शन श्रद्धालुओं को कराए गए। मंदिर प्रशासन ने बताया कि कार्तिक महीने के धार्मिक आयोजनों के तहत यह विशेष श्रृंगार किया गया।

हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है कार्तिक पूर्णिमा
कार्तिक पूर्णिमा हिंदू पंचांग के कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इसे हिंदू धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय से भी जुड़ा है।


इस अवसर पर देशभर में श्रद्धालु पूजा-पाठ करते हैं, मंदिरों को सजाते हैं और दीप जलाते हैं। कई जगह धार्मिक मेले भी आयोजित किए जाते हैं। नदियों और सरोवरों में दीपों से सजी छोटी नौकाएं प्रवाहित करने की परंपरा भी देखने को मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed