फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Came to throw drug packets in Nabha jail, caught one

Ludhiana News: नाभा जेल में फेंकने आए थे नशे के पैकेट, जेल मुलाजिमों ने एक को पकड़ा, दो फरार

Sat, 03 Jun 2023 07:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Came to throw drug packets in Nabha jail, caught one
आरोपी की तलाशी में 14 ग्राम अफीम, 12 ग्राम जर्दा और चार पुड़िया बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। नाभा की नई जिला जेल में नशे के पैकेट फेंकने आए दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को देखकर जेल मुलाजिमों ने पीछा करके एक आरोपी को धर लिया, जबकि दो भाग गए। पकड़े आरोपी से तलाशी में 14 ग्राम अफीम, 12 ग्राम जर्दा और नशीले पदार्थ की चार पुड़िया बरामद की है। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सदर नाभा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाभा जेल के सहायक सुपरिंटेेंडेंट अनु मलिक की ओर से दी शिकायत के मुताबिक गश्त के दौरान पाया कि कुछ लोग जेल के बाहर से पैकेट फेंक रहे हैं। गेट पर तैनात जेल मुलाजिमों को जैसे ही पता चला तो तुरंत गुरप्रीत सिंह समेत सेवादार मोटरसाइकिल पर सवार होकर आरोपियों को पकड़ने निकले। जबकि बाकी टीम को पीछे आने के लिए कहा। जेल मुलाजिमों को देखकर जेल में पैकेट फेंकने आए दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीनों आरोपी फरार हो गए। पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि बाकी दो भाग गए। पकड़़े आरोपी की पहचान अमनदीप सिंह निवासी न्यू शिवाजी नगर लुधियाना के तौर पर हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 14 ग्राम अफीम, 12 ग्राम जर्दा और नशीले पदार्थ की चार पुड़िया बरामद की गई है।
विज्ञापन

------पटियाला जेल में तलाशी के दौरान मिले चार मोबाइल--
पटियाला। पटियाला की सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान चार मोबाइल बरामद किए गए हैं। मामले में दो हवालातियों के खिलाफ थाना त्रिपड़ी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जगजीत सिंह के मुताबिक तलाशी अभियान के दौरान हवालाती दविंदर गुप्ता निवासी मोहाली की तलाशी में एक मोबाइल समेत सिम व बैटरी, जबकि हाता नंबर पांच-छह के शौचालयों से दो मोबाइल बरामद किए गए। इसी तरह से हवालाती लवदीप सिंह निवासी तरनतारन ने जेल गार्द को देखकर अपना मोबाइल तोडऩा शुरू कर दिया। उसके पास से टूटी हालत में मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed