फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bus rammed into pillar of elevated bridge near Punjab Agricultural University in Ludhiana

Ludhiana: पनबस की बेकाबू बस एलीवेटेड पुल के पिल्लर से टकराई, बाल-बाल बचे यात्री, PAU के गेट के पास हादसा

Sat, 03 Jun 2023 04:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Jun 2023 04:15 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की रफ्तार तेज थी और बस बेकाबू होकर ही पिल्लर के साथ टकराई है। बस के टकराने से घायल हुई करीब बीस सवारियों को आस-पास के लोगों ने बाहर निकाला और पास के डाक्टर के पास पहुंचा दिया।

विज्ञापन
Bus rammed into pillar of elevated bridge near Punjab Agricultural University in Ludhiana
लुधियाना में पिल्लर से टकराई बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर पंजाब एग्रीकल्चर यूनिर्वसिटी के गेट नंबर एक के पास शनिवार सुबह सरकारी पनबस की एक बस बेकाबू होकर एलीवेटेड पुल के पिल्लर से जा टकराई। बस इतनी तेज रफ्तार के साथ टकराई कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस का ड्राइवर घायल हो गया वहीं सवारियां बाल बाल बच गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद बस को साइड पर करवाया। जिन सवारियों को मामूली चोटें आई थी, उनका इलाज करवा कर उन्हें वापस भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पॉलिटिकल 'जफ्फी': कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने कसा तंज... मजीठिया ने सिद्धू की पत्नी के लिए मांगी दुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


बस कंडक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि बस रोजाना फिरोजपुर से लुधियाना के रास्ते होते हुए पटियाला जाती है। उन्होंने कुछ सवारियां पीएयू गेट नंबर दो के पास उतारनी थी। सवारियों को वहां उतारने के बाद जैसे ही बस आगे बढ़ाई तो अचानक कुछ टूटने की आवाज आई। उन्होंने सोचा कि बस का टायर फट गया है, लेकिन बस का पट्टा टूट गया था। इस कारण बस बेकाबू होकर पिल्लर से जा टकराई। 

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की रफ्तार तेज थी और बस बेकाबू होकर ही पिल्लर के साथ टकराई है। बस के टकराने से घायल हुई करीब बीस सवारियों को आस-पास के लोगों ने बाहर निकाला और पास के डाक्टर के पास पहुंचा दिया। जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। उधर, पुलिस का कहना है कि बस ड्राइवर की अभी पहचान नहीं हुई है। उसने तो यही कहा है कि बस में खराबी आ गई थी जिस कारण बस बेकाबू होकर टकरा गई। पुलिस ने बस क्रेन के जरिए पीछे हटवा दी है और मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed