फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Burj Hari Singh cooperative assembly election in Halwara postponed for the second time

Punjab: हलवारा में बुर्ज हरि सिंह सहकारी सभा चुनाव दूसरी बार टला, गांव में टकराव की स्थिति

Tue, 18 Mar 2025 10:25 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Mar 2025 10:25 AM IST
सार

श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह बोपाराय ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी बलपूर्वक सहकारी सभा पर कब्जा करना चाहती है।

विज्ञापन
Burj Hari Singh cooperative assembly election in Halwara postponed for the second time
बुर्ज हरि सिंह कृषि सहकारी सभा के चुनाव दूसरी बार स्थगित - फोटो : संवाद

विस्तार

हलवारा में बुर्ज हरि सिंह कृषि सहकारी सभा के चुनाव दूसरी बार स्थगित होने से गांव में टकराव की स्थिति बन गई है। 18 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्यक्रम रिटर्निंग अफसर इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह की अनुपस्थिति के कारण रद्द कर दिया गया। विरोधी पक्ष ने इसे सत्तारूढ़ दल की धक्केशाही करार देते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह बोपाराय ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी बलपूर्वक सहकारी सभा पर कब्जा करना चाहती है। गांव बुर्ज हरि सिंह में सहकारी सभा के अध्यक्ष पद के मुख्य दावेदार हरप्रीत सिंह धालीवाल, खेल क्लब के अध्यक्ष गगनदीप धालीवाल, किसान नेता बलजीत सिंह ग्रेवाल, हरनेक सिंह औलख, सुखदीप सिंह ग्रेवाल और पूर्व सरपंच अवतार सिंह ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के पास सहकारी सभा में जीत के लिए न नंबर हैं और न प्रधानगी का कोई दावेदार। 

हार को देखते हुए राजनीतिक दबाव से चुनाव रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में सहायक रजिस्ट्रार साबिर अली ने बताया कि इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह को रिटर्निंग अफसर तैनात किया था, लेकिन सिविल कोर्ट में पेशी के लिए समन आने के कारण चुनाव कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। जल्द दोबारा चुनाव करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed