{"_id":"67d91f1528c763fcfc025182","slug":"bulldozer-runs-on-house-of-father-son-drug-smugglers-in-ludhiana-2025-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: नशा तस्कर बाप-बेटे के मकान पर चला बुलडोजर, छप्पड़ की जमीन पर किया हुआ था कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: नशा तस्कर बाप-बेटे के मकान पर चला बुलडोजर, छप्पड़ की जमीन पर किया हुआ था कब्जा
Tue, 18 Mar 2025 02:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:05 PM IST
सार
अमरजीत सिंह उर्फ पप्पा और उसके दोनों बेटे हरप्रीत सिंह चिल्लू और गुरप्रीत सिंह गोपी जेल में बंद हैं। उसकी पत्नी सोनी कौर फरार है। अमरजीत सिंह के खिलाफ रायकोट सदर, रायकोट सिटी, संगरूर और हरियाणा में एनडीपीएस एक्ट, चोरी और लड़ाई के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर
- फोटो : संवाद
विस्तार
लुधियाना के गांव बुर्ज हरि सिंह में मंगलवार को नशा तस्कर अमरजीत सिंह उर्फ पप्पा के तीन मंजिला मकान पर पुलिस का पीला पंजा चल गया।
लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने मंगलवार सुबह 11 बजे तस्कर अमरजीत के घर को तहस नहस कर दिया। पप्पा ने ये घर गांव के छप्पड़ की जमीन पर नाजायज कब्जा करके बनाया था। इस कार्रवाई का थोड़ा विरोध भी हुआ।
पप्पा और उसके दोनों बेटे हरप्रीत सिंह चिल्लू और गुरप्रीत सिंह गोपी जेल में बंद हैं। उसकी पत्नी सोनी कौर फरार है। अमरजीत सिंह के खिलाफ रायकोट सदर, रायकोट सिटी, संगरूर और हरियाणा में एनडीपीएस एक्ट, चोरी और लड़ाई के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके बेटे हरप्रीत सिंह चिल्लू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के चार केस दर्ज हैं।
अमरजीत के दूसरे बेटे गुरप्रीत सिंह गोपी के खिलाफ एनडीपीएस के चार मामले दर्ज हैं। वहीं अमरजीत की पत्नी सोनी कौर के खिलाफ भी एनडीपीएस के तीन केस दर्ज है। अमरजीत की बुजुर्ग मां अवतार कौर की मौजूदगी में जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी अंकुर गुप्ता ने घर पर पीला पंजा चलवाया।
विज्ञापन
किसी संभावित टकराव के मद्देनजर घर के चारों तरफ भारी पुलिस फोर्स तैनात करके सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे। अवतार कौर ने बताया कि उसके पति लाल सिंह की मौत के बाद घर बिखर गया और बेटा अमरजीत और पोते-बहू नशा तस्करी के गलत रास्ते पर निकल गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने घर का कीमती सामान भी निकालने नहीं दिया।

संगरूर में नशा तस्करों के घरों पर चली जेसीबी
पंजाब सरकार की तरफ से चलाई गई युद्ध नशा के विरुद्ध मुहिम के तहत स्थानीय रामनगर बस्ती में दो नशा तस्करों के घरों पर प्रशासन की तरफ से जेसीबी चलाई गई। इस मुहिम का नेतृत्व एसएसपी सरताज सिंह चाहल और एसडीएम चरणजोत सिंह वालिया ने किया।
एसएसपी चाहल ने कहा कि नशा तस्करों का मुकम्मल सफाया करने के लिए प्रदेश सरकार ने इस मुहिम का आगाज किया है। प्रशासन की तरफ से यह दूसरी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि जो दो नाजायज निर्माणों पर कार्रवाई की गई है, उनमें एक रहते राजपाल सिंह और राजविंदर कौर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत 7 और 4 पुलिस केस दर्ज हैं। जबकि दूसरे मकान में रहती महिला लक्खो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 4 मामले दर्ज हैं।