{"_id":"6aeb9747cf6b892bd2049a72","slug":"budha-dariya-cleanup-project-dairy-operators-agree-to-have-cow-dung-removed-and-to-reduce-water-consumption-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118818-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुड्ढा दरिया सफाई योजना : डेयरी संचालक गोबर उठवाने और पानी की खपत घटाने पर सहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुड्ढा दरिया सफाई योजना : डेयरी संचालक गोबर उठवाने और पानी की खपत घटाने पर सहमत
विज्ञापन
बुड्ढे दरिया की सफाई के लिए संत सीचेवाल की अध्यक्षता में कमेटी की पहली बैठक, दर्ज एफआईआर वापस करवाने का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। बुड्ढे दरिया में गोबर और मूत्र गिरने से रोकने के लिए डेयरी संचालक अब गोबर ठेकेदार से उठवाएंगे और साफ पीने के पानी का इस्तेमाल भी जरूरत के अनुसार करेंगे। इसके साथ ही डेयरी संचालकों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस करवाने का भरोसा दिया गया है। यह सहमति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेश पर गठित 12 सदस्यीय कमेटी की पहली बैठक में बनी। बैठक की अध्यक्षता राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने की। इसमें कमेटी के वाइस चेयरमैन एवं स्थानीय निकाय विभाग के सचिव घनश्याम थोरी भी मौजूद रहे।
संत सीचेवाल ने कहा कि वह पिछले दो वर्षों में बुड्ढे दरिया को प्रदूषण मुक्त करने के लिए 46 बैठकें कर चुके हैं। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया सात बार और मुख्यमंत्री भगवंत मान दो बार इस मुद्दे पर बैठक कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि दरिया की सफाई में जरूरत से ज्यादा पानी की सप्लाई बड़ी समस्या है।
घनश्याम थोरी ने बताया कि ताजपुर और हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स के सीबीजी प्लांटों की कुल क्षमता छह एमएलडी है, जबकि इनमें 12 एमएलडी पानी पहुंच रहा है। पानी की खपत पर नजर रखने के लिए डेयरियों में फ्लो मीटर लगाए जा रहे हैं। ताजपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स के प्रधान सतिंदरपाल सिंह लवली और हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स के प्रधान लाहौरिया ने भी पानी का दुरुपयोग रोकने और गोबर उठवाने पर सहमति जताई। बैठक में एसटीपी, ईटीपी और सीबीजी प्लांटों की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा हुई। कमेटी की अगली बैठक अगले सप्ताह होगी।