फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Both thieves accused of murder who stole bullets arrested

Ludhiana News: बुलेट चुराने वाले हत्या आरोपी दोनों चोर गिरफ्तार

Tue, 16 Jul 2024 10:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 16 Jul 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Both thieves accused of murder who stole bullets arrested
आरोपियों को पकड़ने के लिये 300 के करीब सीसीटीवी कैमरे खंगाले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जगरांव। करीब एक सप्ताह पहले सिधवां बेट के गांव गिद्दडविडि से एक घर से बुलेट चुराकर भाग रहे चोरों ने पीछा कर रहे बाइक सवार दो भाइयों पर हमला कर एक को मौत के घाट उतार दिया था। उस मामले में पुलिस ने हत्या आरोपी चोरों को एक सप्ताह बाद गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिये 300 के करीब सीसीटीवी कैमरे खंगाले आरोपियों की पहचान 26 साला दविंदर सिंह काका निवासी मोही व 21 साला जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी निवासी मोही के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से बुलेट भी बरामद कर लिया, जिसे उन्होंने गांव गिद्दडविडि से चुराया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के रिमांड हासिल कर लिया। इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि एक सप्ताह पहले आरोपियों ने अंग्रेजपाल सिंह के घर से बुलेट चुराकर फरार हो गए। इस संबंधी पता चलते ही पीड़ित के पिता ने अपने बेटों को उठाकर घटना की जानकारी दी तो दोनों भाई दूसरी बाइक पर चोरों का पीछा करने लगे। इस दौरान बुलेट पर पीछे बैठे चोर ने अंग्रेजपाल सिंह के भाई सुखविंदर सिंह पर नुकीले हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इससे सुखविंदर सिंह खून से लथपथ हो गया, अपने भाई के सिर पर खून बहता देख अंग्रेजपाल सिंह उसे लुधियाना डीएमसी अस्पताल ले गया, लेकिन सुखविंदर सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों पर अज्ञात का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्या आरोपी दोनों चोरों ने बताया कि वह लेबर का काम करने के साथ चोरी की वारदातों के अंजाम देने लगे थे। इसी चक्कर में उनके हाथों से खून हो गया। एसएसपी बैंस ने बताया कि आरोपी दविंदर सिंह पर 2020 में दुष्कर्म का केस थाना सुधार में दर्ज हुआ था। इसके चलते आरोपी पहले भी जेल की हवा खा चुका है।
विज्ञापन




300 के करीब खंगाले कैमरे

गांव गिद्दडविडि में बाइक चुराने वाले व हत्या आरोपी दोनों चोर घर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए चोरों ने अपने मुंह पर रूमाल बांध रखे थे। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर हत्या आरोपी दोनों चोरों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने 300 के करीब कैमरे खंगालने के साथ मोबाइल लोकेशन का डंप भी उठाकर जांच को आगे बढ़ाया तो पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे। इसके बाद पुलिस ने हत्या आरोपी दोनों चोरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed