{"_id":"5f49035b8ebc3e17552b7408","slug":"bjp-leaders-burn-effigy-of-chief-minister-in-ludhiana-ludhiana-news-pkl386036925","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा ने शुक्रवार को महानगर के घंटाघर चौक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला जलाया। नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और नाभा विधानसभा हल्का से विधायक साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ नारेबाजी की और भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान भाजपा कार्यकताओं ने सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई। थाना कोतवाली की पुलिस जांच में जुटी है कि भाजपा के कौन कौन से नेता धरने में शामिल थे।
धरने की अगुवाई कर रहे एससी मोर्चा पंजाब के प्रधान राज कुमार अटवाल ने कहा कि साधु सिंह धर्मसोत को कैबिनेट में रहने का कोई अधिकार नहीं है। केंद्र से एससी विद्यार्थियों के लिए स्कालरशिप के भेजे गए 303 करोड़ में से 39 करोड़ गायब कर दिए, जिसका हिसाब नहीं दिया जा रहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि साधु सिंह धर्मसोत खुद इन्हीं लोगों की अगुवाई करते हैं और खुद ही उनके पैसे खाए जा रहे है। उनसे एक एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा। पहले भी इस सरकार पर रेत माफिया और शराब के मामले में आरोप लगे हैं। कैप्टन सरकार को धर्मसोत को कैबिनेट से हटा देना चाहिए। कई घोटालें सामने आ चुके हैं और अब नया घोटाला सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कैप्टन सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।