फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   BJP chief JP Nadda pays tribute to freedom fighter Sukhdev Thapar in Ludhiana 

पंजाब: लुधियाना पहुंचे भाजपा प्रधान जेपी नड्डा, स्वतंत्रता सेनानी सुखदेव थापर को दी श्रद्धांजलि

Sat, 14 May 2022 01:07 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 May 2022 01:07 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने स्वतंत्रता सेनानी सुखदेव थापर की जयंती से एक दिन पहले लुधियाना में उनके पैतृक आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
BJP chief JP Nadda pays tribute to freedom fighter Sukhdev Thapar in Ludhiana 
लुधियाना पहुंचे भाजपा प्रधान जेपी नड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को लुधियाना पहुंचे। नड्डा ने स्वतंत्रता सेनानी सुखदेव थापर की जयंती से एक दिन पहले लुधियाना में उनके पैतृक आवास पुराने शहर स्थित मोहल्ला नौघरा पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नड्डा ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव तीनों ने अपना जो योगदान और बलिदान दिया है उसे भारत के साथ साथ भारत की जनता सदा ही याद रखेगी। वह इतिहास में अमर हुए है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह यहां आकर अभिभूत हैं। शहीद सुखदेव थापर के पैतृक घर पहुंचने पर शहीद सुखदेव थापर के वंशज अशोक थापर, संदीप थापर और अक्षित थापर ने भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी जो मांगें थी वह भी लिखित रुप में दी ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देकर उसे जल्द पूरा कराया जाए। 
विज्ञापन


इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पीएयू में चॉपर के जरिए पहुंचे। जहां से गाड़ियों का काफिला बाहर निकला तो समर्थकों ने गाड़ी का घेराव कर फूलों की वर्षा से उनका स्वागत किया। इस दौरान खूब नारेबाजी की गई। रोड शो के जरिए वह सीधे मोहल्ला नौघरा शहीद सुखदेव थापर के पैतृक घर पहुंचे। मेन रोड पर गाड़ियों का काफिला रोका गया और उसके बाद ई रिक्शा पर सवार होकर जेपी नड्डा, दुष्यंत गौतम और पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा वहां पहुंचे। शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पूरे घर को अंदर से देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि शहीद सुखदेव थापर की जन्मस्थली पर आने का उन्हें जो सौभाग्य मिला है उससे वह अभिभूत हैं। शहीदों के जीवन से प्रेरित हुआ हूं जिन्होंने अंग्रेज शासन के घुटने नहीं टिकाए और अपने प्राणों का बलिदान देते हुए देश को आजाद कराया। देश को आजादी दिलाने के लिए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर के दिए योगदान और बलिदन को भारत के साथ साथ भारत की जनता भी पूरी तरह से याद रखेगी। उन्होंने जवानी में देश प्रेम में आकर खुद का बलिदान देने में भी कोई संकोच नहीं किया और पीछे नहीं हटे। एक समय जब डर का माहौल अंग्रेज स्थापित कर रहे थे उस डर के दौरान शहीद सुखदेव थापर और उनके साथी शहीद भगत सिंह और राजगुरु ने जो कदम उठाए वह प्रेरणा दायक है। उसी से प्रेरणा मिलती है। आज यहां आया हूं और उनके जन्म स्थान से प्रेरणा लेकर जा रहा हूं। जिन लोगों ने इस देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ दिया उनको याद करते हुए ईश्वर से यही दुआ है कि हमें भी वही ताकत दे ताकि इस राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सके। 
नड्डा ने कहा कि कल शहीद सुखदेव थापर की जन्म शताब्दी है। हम प्रण लेते है कि उन्होंने जो शहादत दी वह जाया नहीं जाएगी और देश उनको याद रखेगा। घर के सौंदर्यीकरण के बारे में उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के लोगों के साथ साथ उनके वंशजों से भी बात हुई है। जिन्होंने कुछ चीजें बताई हैं। उसके बारे में जल्द ही केंद्र सरकार से बात की जाएगी और शहीदों की चीजों को संभाल कर रखा जाएगा। 

कांग्रेसियों ने किया नड्डा का विरोध

चंडीगढ़ रोड ग्लाडा ग्राउंड में होने वाले वर्कर सम्मेलन से कुछ दूरी पर कांग्रेस ने जेपी नड्डा के विरोध में नारेबाजी की। कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मलेन तक न पहुंचे, इसके लिए भारी पुलिस तैनात की गई है। पुलिस कांग्रेसियों को वापस जाने के लिए कह रही है। सम्मेलन के आसपास भी सुरक्षा बढ़ाई दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed