{"_id":"621a53f4425af9682b7162f1","slug":"bike-smuggler-arrested-for-supplying-drugs-with-one-and-a-half-kg-of-heroin-ludhiana-news-pkl443185762","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ किलो हेरोइन के साथ नशा सप्लाई करने वाला बाइक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ किलो हेरोइन के साथ नशा सप्लाई करने वाला बाइक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
लुधियाना। बाहरी इलाकों से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले एक तस्कर को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चीमा चौक के पास स्थित आरके रोड पर नाकाबंदी के दौरान काबू किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक किलो पांच सौ चालीस ग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस ने इस मामले में मोहल्ला न्यू जनता नगर निवासी बलविंदर सिंह उर्फ वीरू (27) के खिलाफ एसटीएफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
एसटीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी कि पुलिस को सूचना मिली कि वीरू नशा तस्करी का धंधा करता है वह चीमा चौक के पास स्थित होटल जूम के नजदीक खड़ा ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को वहां से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी मूल रूप से पानीपत के समालखा थाने के अधीन आते गांव राकसेड़ा का रहने वाला है। आरोपी के पास कोई काम धंधा नहीं था। वह लुधियाना में रह कर नशा तस्करी का धंधा कर रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन कहां से लाकर किन लोगों को सप्लाई करने के लिए जा रहा था।