फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bike riders kidnapped the girl in broad daylight

माथा टेकने के लिए निकली युवती को दिन दिहाड़े बाइक सवारों ने किया अगवा

Wed, 29 Sep 2021 08:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Bike riders kidnapped the girl in broad daylight
लुधियाना। बाइक सवार दो युवकों ने दिन दहाड़े एक युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया। यह युवती दिल्ली से अपने परिवार के सदस्यों के साथ सलेम टाबरी इलाके में पिता के दोस्त के घर आई थी। जब यह युवती एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गई तो अगवा करने के बाद उसे सुनसान जगह पर ले गए। मौका देखकर पीड़ित युवती बाइक पर से कूद गई और रिश्तेदारों को फोन कर दिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने के बाद परिवारिक सदस्य उसे लेने गए और तुरंत इसकी जानकारी थाना सलेम टाबरी पुलिस को दे दी। पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर स्थित मोहन गार्डन निवासी लवली की शिकायत पर हैबोवाल के गोपाल नगर निवासी जगदीप सिंह और उसके अज्ञात साथी पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

एसआई मनजीत सिंह ने बताया कि लवली द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 26 सितंबर की दोपहर करीब ढाई बजे वह ई रिक्शा पर सवार होकर ग्रीनलैंड स्कूल के पास सफेदे वाले पीर बाबा की दरगाह पर माथा टेकने के लिए गई थी। थोड़ी देर में उसकी आंटी भी वहीं आने वाली थी। इसलिए वहां खड़े होकर वह उनका इंतजार करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने कपड़े पर कुछ लगा कर उसे सुंघा दिया और जबरन अपने मोटरसाइकिल बैठा कर ले गए। रास्ते में वह उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ करते रहे। वो नशे की हालत में सब समझ तो रही थी, मगर उनका विरोध करने की उसमें ताकत नहीं थी। एक जगह पर दोनों ने अपनी बाइक में तेल भरवाया।
थोड़ा होश में आने पर उसने मोटरसाइकिल चला रहे युवक की जेब से उसका फोन निकाल कर अपने पिता का नंबर मिला दिया। जैसे ही उसने हैल्लो बोला, पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से फोन छीन लिया। लेकिन पिता ने उसकी आवाज सुन ली थी।
गांव मेहसमपुर पहुंचने पर वह चलते बाइक से कूद गई। जिससे वह घायल हो गई। वहां खड़े कार सवार लोगों ने उसकी मदद की। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना का पता चलने पर युवती की मां और रिश्तेदार वहां पहुंच गए।

मनजीत सिंह ने कहा कि युवती ने जिस नंबर से वह फोन किया था। उसकी डिटेल निकलवाने के बाद पता चला कि वह नंबर जगदीप सिंह का है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मंजीत हिं ने बताया कि आरपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed