फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bike collided with a parked truck, three minors died

बरनाला : खड़े ट्रक से टकराई बाइक... तीन नाबालिगों की मौत, धुंध के कारण दिखाई नहीं दिया ट्रक

Fri, 25 Feb 2022 02:23 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a parked truck, three minors died
बरनाला। गांव पक्खों कलां के नजदीक वीरवार को बरनाला-मानसा मुख्य मार्ग पर सुबह साढे़ सात बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन नाबालिगाें में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ने सिविल अस्पताल मानसा में दम तोड़ दिया। तीनों गांव अकलियां में सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। मृतकों की पहचान जसप्रीत सिंह (15) निवासी पक्खों कलां, सनी (16) निवासी रड और जसविंदर सिंह (16) निवासी अकलिया के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

तीनों युवक पक्खों कलां से मानसा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ट्रक का टायर पंक्चर होने के कारण चालक ने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर टायर बदलना शुरू कर दिया। इस दौरान पीछे से बाइक पर आ रहे युवकों को धुंध के कारण ट्रक दिखाई नहीं दिया और टक्कर हो गई। जांच अधिकारी हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक घटना स्थल से फरार हो गया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed