फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Being a district of Malerkotla is like a dream come true Razia Sultana

मालेरकोटला का जिला बनना एक सपने के साकार होने जैसाः रजिया सुलताना

Fri, 14 May 2021 07:07 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Being a district of Malerkotla is like a dream come true Razia Sultana
संगरूर। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से ईद के मौके पर मालेरकोटला को राज्य का 23वां जिला घोषित करने पर कैबिनेट मंत्री रजिया सुलताना ने मालेरकोटला के निवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए ऐतिहासिक मौका था, क्योंकि मुख्यमंत्री ने मालेरकोटला निवासियों की बहुत पुरानी मांग को पूरा किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके लिए यह एक सपने के साकार होने जैसा है, वह मालेरकोटला को जिला बनाने के लिए बहुत समय से कोशिश कर रहे थे। इस फैसले के साथ मालेरकोटला के सर्वपक्षीय विकास को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मालेरकोटला के सभी निवासी और विशेष तौर पर मुसलिम भाई ईद के शुभ मौके पर भाईचारे को मिले इस शानदार तोहफे के लिए सीएम के हमेशा कर्जदार रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह सबसे बड़ा तोहफा था, जोकि राज्य की कोई भी सरकार शहर के निवासियों को दे सकती थी। यह सभी के लिए एक यादगार दिन था और हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने एक मेडिकल कालेज, लड़कियों के लिए डिग्री कालेज, महिला थाना, स्मार्ट स्कूल और शहरी विकास के लिए 6 करोड़ रुपये देने का एलान करने के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

इसके साथ मालेरकोटला देश के रोडमैप पर शिक्षा केंद्र के तौर पर उभरेगा। मालेरकोटला के विकास के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए कभी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर रामवीर, एसएसपी विवेकशील सोनी, पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, मुफ्ती पंजाब इरतका-उल-हसन, एसडीएम सिमरप्रीत कौर, लतीफ अहमद, एसपी अमनदीप बराड़ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed