{"_id":"5731d2aa4f1c1b91649198b7","slug":"barar-barar-in-ludhiana-ludhiana-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कृषि संकट टालने के लिए केंद्र दे 69 हजार करोड़’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कृषि संकट टालने के लिए केंद्र दे 69 हजार करोड़’
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 10 May 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में कांग्रेस पूर्व सासंद जगमीत सिंह बराड़ पत्रकारों को संबोधित करते ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद जगमीत बराड़ ने पंजाब में लगातार हो रही किसानों की आत्महत्याओं पर चिंता जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि किसानों का कर्ज माफ करने के लिए 69 हजार करोड़ का पैकेज दिया जाए। कर्ज के बोझ से छुटकारा दिलाकर ही किसानों की आत्महत्याओं को रोका जा सकेगा।
इस संबंध में बराड़ शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। बराड़ को लगता है कि पंजाब के किसानों के केस को बादल सरकार केंद्र के सामने सही ढंग से नहीं रख पाई। जगमीत मंगलवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे।
जगमीत बराड़ ने इस दौरान आम आदमी पार्टी की जमकर तारीफ की और कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोला। बराड़ ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस चौथे नंबर की पार्टी होगी। बराड़ ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के विदेशी दौरे को पूरी तरह से फ्लैट करार दिया और कहा कि इस दौरे को वे सौ में से केवल दस अंक ही देते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से परेशान कई नेता उनके खेमे को आने में उतावले हैं। इसके लिए सही वक्त का इंतजार किया जा रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि वे किसी नए राजनीतिक दल का गठन नहीं करेंगे। उन्होंने दावा किया कि 15 अगस्त 2016 तक पंजाब की राजनीति का नक्शा बदल जाएगा, लेकिन इस बात का विस्तार से खुलासा नहीं किया।
बराड़ बोले कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के हक में लहर चल रही है। लेकिन आप में जाने के लिए उनके किसी नेता ने न संपर्क किया और न ही बातचीत। वे आप से केवल अपने मुद्दों पर ही बातचीत करेंगे।
पूर्व सांसद जगमीत बराड़ ने आजाद विधायक बैंस बंधु पर पुलिसिया अत्याचार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब की हालत यह हो गई है कि जनता का प्रतिनिधि भी पुलिसिया कहर का शिकार हो रहा है। इस धक्केशाही के खिलाफ वे बैंस बंधु के साथ खड़े हैं।