{"_id":"b6980ecf3f68c1f7479db01dbc8d5f28","slug":"avon-cycles-partner-with-france-cycle-company-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सड़कों पर दौड़ेंगी फ्रांस की हाईएंड साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सड़कों पर दौड़ेंगी फ्रांस की हाईएंड साइकिलें
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Fri, 04 Dec 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सड़कों पर फ्रांस में बनी हाईएंड साइकिलें दौड़ेंगी। देश की दिग्गज कंपनी एवन साइकिल्स लिमिटेड ने फ्रेंच कंपनी क्रोनस के साथ हाथ मिलाया है। शुरुआती चरण में क्रोनस के छह मॉडल देश मेें उतारे जाएंगे। मार्च 2016 तक इनकी संख्या बढ़ाकर 15 कर दी जाएगी। इनमें फोल्डिंग, रेसिंग और कार्बन साइकिल के मॉडल शामिल होंगे। यह जानकारी एवन साइकिल्स के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर ओंकार सिंह पाहवा ने शुक्रवार को कंपनी परिसर में आयोजित कांफ्रेंस में दी। पाहवा ने कहा कि क्रोनस के अलावा दो अन्य विदेशी कंपनियों के साथ भी बातचीत की जा रही है।
पाहवा ने कहा कि हाईएंड साइकिलों का सौ फीसदी आयात किया जा रहा है। फिलहाल देश में हाईएंड साइकिलें बनाने की तकनीक नहीं है। साइकिल इंडस्ट्री इसे डेवलप करने में लगी है। दूसरे विदेशी कंपनियों को भी मेक इन इंडिया के तहत देश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि देश में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की हाईएंड साइकिल मैन्यूफैक्चरिंग का इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया जा सके।
पाहवा ने कहा कि एवन भी लुधियाना में हाईएंड साइकिल का नया प्लांट लगा रहा है। मार्च 2017 के बाद इसमें उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। इस प्लांट में हाईएंड साइकिल के करीब 50 फीसदी पुर्जे तैयार हो पाएंगे, बाकी पुर्जों का विदेशों से आयात किया जाएगा। इस अवसर पर ऋषि पाहवा, मनदीप सिंह पाहवा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।