{"_id":"60965f288ebc3e729b5584c3","slug":"avian-influenza-confirmed-in-samples-of-birds-in-suba-singh-poultry-farm-at-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई मुसीबत: लुधियाना के मुर्गी फार्म में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, भोपाल लैब की रिपोर्ट के बाद कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई मुसीबत: लुधियाना के मुर्गी फार्म में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, भोपाल लैब की रिपोर्ट के बाद कमेटी गठित
Sat, 08 May 2021 03:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 08 May 2021 03:21 PM IST
सार
गांव किला रायपुर स्थित सूबा सिंह के मुर्गी फार्म में चिकन में बर्ड फ्लू मिला है। भोपाल स्थित लैब से इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी तंत्र सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
बर्ड फ्लू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब कोरोना महामारी से जूझ रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब लुधियाना में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। गांव किला रायपुर स्थित सूबा सिंह के मुर्गी फार्म में चिकन में बर्ड फ्लू मिला है। भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज से इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी तंत्र सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
एडिशनल चीफ सेक्रेटरी वीके जंझुआ ने मुर्गी फार्म के एक किलोमीटर एरिया को संक्रमित इलाका घोषित किया है, जबकि दस किलोमीटर एरिया को सर्विलांस जोन घोषित किया है। जिला प्रशासन ने भी इस मामले को देखते हुए एक कमेटी का गठन किया है। डीसी वरिंदर शर्मा ने बताया कि एडीसी खन्ना सकतर सिंह बल इस कमेटी के चेयरमैन होंगे। इसमें कमेटी में आठ अन्य सदस्यों को रखा गया है। यह कमेटी इस बात पर नजर रखेगी कि कोई भी मुर्गा या फिर अंडा बिना प्रोसेस किए बाहर न जाए। यहां से किसी भी तरह का उत्पादन बाजार में नहीं जाएगा। संक्रमित एरिया में टीम की तरफ से सैंपल लिए जाएंगे।Punjab | After confirmation of avian influenza in samples of birds in Suba Singh Poultry farm at Kila Raipur, Ludhiana Deputy Commissioner Varinder Kumar Sharma constituted a nine-member committee to begin & oversee culling of poultry birds: District administration
— ANI (@ANI) May 8, 2021विज्ञापन
विज्ञापन