फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Attempt to rob Kotak Mahindra Bank ATM failed in Halwara

Ludhiana: कोटक महिंद्रा बैंक का एटीएम लूटने की कोशिश नाकाम, हूटर बजने पर पहुंची पुलिस तो भागे लुटेरे

Fri, 13 Sep 2024 12:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 12:06 PM IST
सार

हूटर बजने और पुलिस टीम को आता देख लुटेरे फरार हो गए। पक्खोवाल के बैंकों में लूट की कई घटनाएं होने के बाद भी सुरक्षा गार्ड नहीं रखे जा रहे हैं। हूटर बजने और पुलिस पेट्रोलिंग के चलते बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। एटीएम में कितने रुपये थे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
Attempt to rob Kotak Mahindra Bank ATM failed in Halwara
एटीम में लूट का प्रयास विफल - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

लुटेरों ने कस्बा पक्खोवाल में कोटक महिंद्रा बैंक के एटीएम को लूटने की नाकाम कोशिश की। बाइक सवार दो लुटेरे शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे एटीएम बूथ का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हो गए थे। एटीएम को काटने की कोशिश के दौरान बैंक के मुंबई हेडक्वार्टर में हूटर बज गया। मुंबई से अधिकारियों ने शाखा मैनेजर राहुल वोरी को फोन करके बताया कि लुटेरे एटीएम तोड़ रहे हैं और अभी वहीं मौजूद हैं।

बैंक मैनेजर ने एक बैंक कर्मी को कुछ लोगों के साथ बैंक की तरफ जाने को कहा, साथ ही थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह के अलावा पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचित कर दिया। थाना सुधार के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल की तरफ पहुंचे। पुलिस टीम की बाइक आता देख लुटेरे बिना लूट किए फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह बैंक भी घटना के 20 मिनट बाद बैंक पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस बैंक और आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। उनका कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है लूट की वारदात

इस घटना से पहले स्विफ्ट कार में आए तीन लूटेरे पक्खोवाल स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम उखाड़ कर साथ ले गए थे। महज 13 मिनट में तीन लुटेरों ने कटर से शटर काटा और 24 लाख रुपयों से भरा एटीएम उखाड़ कर ले गए थे। उनका आज तक पुलिस पता नहीं लगा सकी है। करीब आठ वर्ष पहले लुटेरे पक्खोवाल स्थित कोऑपरेटिव बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए थे, लेकिन स्ट्रांग रूम को तोड़ नहीं पाए जिसके चलते बैंक के 45 लाख रुपये बच गए थे।



कुछ साल पहले लुटेरों ने पक्खोवाल के ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एटीएम को भी उखाड़ लिया था लेकिन भारी भरकम कैश और एटीएम का वजन ज्यादा होने के कारण लुटेरे उसे ले जा नहीं सके थे। पक्खोवाल से सटे ललतों कलां के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तो लुटेरों ने जेसीबी से ही उखाड़ लिया था। लुटेरे सात लाख से भरे इस एटीएम को जेसीबी की मदद से कार में रखकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed