फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Attempt to kidnap businessman's wife and son sitting in car in Ludhiana

Ludhiana: कारोबारी की पत्नी और बेटे को अगवा करने की कोशिश, महिला ने दिलेरी दिखा बचा ली जान

Mon, 10 Oct 2022 11:11 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 10 Oct 2022 11:11 PM IST
सार

मल्हार सिनेमा रोड पर प्ले वे स्कूल है, जहां कारोबारी और शहर के बड़े उद्योगपतियों के बच्चे पढ़ते हैं। दोपहर करीब 12 बजे छुट्टी के बाद कारोबारी की पत्नी अपने बच्चे को स्कूल से लेकर कार में बैठी तो अचानक से पिछली खिड़की खोलकर आरोपी कार में बैठ गया।

विज्ञापन
Attempt to kidnap businessman's wife and son sitting in car in Ludhiana
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना के स्मार्ट मल्हार सिनेमा रोड पर सोमवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक प्ले वे स्कूल के बाहर से कार सवार महिला और उसके बेटे को एक यक्ति ने चाकू की नोक पर अगवा करने की कोशिश की। महिला की सूझबूझ और दिलेरी से आरोपी पकड़ा गया। आसपास के लोगों ने आरोपी को काबू कर उसकी जमकर पिटाई की। 

विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को काबू कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में अभी तक क्या कार्रवाई हुई, कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मल्हार सिनेमा रोड पर प्ले वे स्कूल है, जहां कारोबारी और शहर के बड़े उद्योगपतियों के बच्चे पढ़ते हैं। दोपहर करीब 12 बजे छुट्टी के बाद कारोबारी की पत्नी अपने बच्चे को स्कूल से लेकर कार में बैठी तो अचानक से पिछली खिड़की खोलकर आरोपी कार में बैठ गया। उसने तेजधार हथियार महिला की गर्दन पर रखकर उसे कार चलाने को बोला। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह अगर कोई हरकत करेगी तो उसे चाकू मार दिया जाएगा। महिला ने दिलेरी दिखाई और झटका देकर कार रोक दी। इससे आरोपी का संतुलन बिगड़ा तो महिला कार से बाहर निकलकर शोर मचाने लगी। इसी दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने कार को घेर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने सबसे पहले बच्चे को बाहर निकाला और उसके बाद आरोपी को बाहर निकाल उसके हाथ में पकड़ा तेजधार हथियार लिया। आरोपी को काबू करते ही लोगों ने जमकर उसकी धुनाई की और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद डीसीपी सिटी डॉ. नरेंद्र भार्गव और अन्य पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए। इसके बाद आरोपी को काबू किया गया और उसे थाने ले गए। पुलिस ने अभी तक इस मामले में क्या कार्रवाई की है अभी कोई भी पुलिस अधिकारी बताने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed