फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Attack on a young man who suffered muscle in the parking lot

पेशी भुगत कर आए युवक पर पार्किंग में हमला

Mon, 06 Sep 2021 09:59 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Attack on a young man who suffered muscle in the parking lot
लुधियाना। पत्नी के साथ चल रहे विवाद के कारण अदालत में चल रहे केस की पेशी भुगतने आए जालंधर के दलजीत सिंह (38) और उसके चचेरे भाई हरप्रीत सिंह पर कोर्ट कांप्लेक्स की पार्किंग में हथियारों से लैस कुछ युवकों ने हमला कर दिया। युवकों ने उनके साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और धमकियां देते हुए फरार हो गए। दलजीत सिंह घायलावस्था में अदालत में न्यायधीश के पास पहुंचा। उन्होंने शिकायत की। जिसके बाद अदालत ने आदेश जारी कर कोर्ट कांप्लेक्स की पुलिस बुलाई और मामले की जांच के बाद तुरंत कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। पुलिस की शरण में ही दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। दलजीत सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

दलजीत सिंह ने बताया कि उसका शहीद भगत सिंह नगर की रहने वाले युवती के साथ विवाह हुआ था। उसके एक बेटी है। दोनों के बीच पिछले चार वर्षों से विवाद होने के कारण अदालत में केस चल रहा था। दलजीत सिंह अपने चचेरे भाई हरप्रीत सिंह के साथ सोमवार को पेशी पर आया था। पेशी के बाद दोनों कार से जाने लगे तभी दोनों को बेसबाल एवं डंडों से लैस लगभग एक दर्जन हमलावरों ने कार पार्किंग के नजदीक रोककर बुरी तरह से पीटा और जख्मी कर दिया। उस समय वहां पर लोगों की भीड़ जमा होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

दलजीत सिंह का आरोप है कि उसकी पत्नी के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर दबाव बनाने के लिए मारपीट की है। चौकी कोर्ट कांप्लेक्स के इंचार्ज एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि उनको जानकारी जरूर मिली थी और उनको पीड़ित का फोन आया था कि वह सिविल अस्पताल में मेेडिकल करवा कर आ रहे हैं। जिसके बाद से कोई नहीं आया। अगर उनके पास कोई लिखित शिकायत आती है तो बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed