{"_id":"621118ade53b88214d0b0cb5","slug":"assembly-elections-82-companies-of-paramilitary-force-deployed-at-2979-polling-booths-ludhiana-news-pkl4425194114","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव : पैरामिल्ट्री फोर्स की 82 कंपनियां 2979 पोलिंग बूथों पर तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव : पैरामिल्ट्री फोर्स की 82 कंपनियां 2979 पोलिंग बूथों पर तैनात
विज्ञापन
लुधियाना। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को होने वाली वोटिंग में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 2979 पोलिंग बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स की 82 कंपनियां तैनात की गई है। पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पंजाब पुलिस और पीएपी के मुलाजिम तैनात रहेंगे। प्रशासन की ओर से संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पोलिंग बूथों पर प्रशासन की तरफ से सौ प्रतिशत पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी वरिंदर कुमार शर्मा ने शहर के लोगों से अपील की है कि वह बिना किसी डर भय के वोटिंग के लिए निकले। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि शांतिपूर्वक और पिष्पक्ष चुनाव करवाई जाएगी। जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है।
जिला चुनाव अधिकारी वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि महानगर की 14 विधानसभा सीटों पर 26,93,131 वोटर है। जिनमें से 14, 35,595 पुरुष तो 12,57,408 महिलाओं के साथ 128 ट्रांसजेंडर शामिल है। जो अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास वोटिंग कार्ड नहीं है तो वह 11 अन्य पहचान पत्र से वोट का इस्तेमाल कर सकते है। जिनमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई का स्मार्ट कार्ड, मनरेगा काडर्ड, सहित अन्य पहचान पत्र शामिल है। उन्होंने कहा कि लोग कोशिश करेंगे कि वह अपना वोटर कार्ड लेकर आए। उन्होंने कहा कि वोटर स्लिप पहले ही तैयार की जा चुकी है और वोटर जागरूकता के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सके।
किसी कीमत पर भी गुंडागर्दी नही की जाएगी बर्दाश्त
जिला चुनाव अधिकारी ने चेतावनी दी कि महानगर में गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वह ऐसे व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति धक्का कर लुधियाना के किसी हिस्से में अमन शांति भंग करने और भाईचारा खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
साउथ, आत्म नगर और हल्का सेंट्रल में सौ फीसदी बूथों पर पैरामिल्ट्री फोर्स तैनात
डीसी ने कहा कि महानगर की 14 विधानसभा सीटों में कई संवेदनशील और अति संवदनशील बूथ है। सबसे ज्यादा साऊथ, आत्म नगर और हल्का सेंट्रल में संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ है। जिस कारण इन हल्कों के सौ फीसदी बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई है, हलका गिल में कई बूथों पर चौकसी रखी जाएगी। महानगर के कई इलाकों में केंद्रीय अर्ध सैनिक बल तैनात है। उन्होंने बताया कि अर्धसैनिक बलों के साथ डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी स्तर के अधिकारी साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में 235 सेक्टर अफसर मजिस्ट्र्ेट भी तैनात किए गए है और उनके साथ भी पुलिस मुलाजिम और फोटो ग्राफर रहेंगे।
कोरोना को देखते हुए किए गए कई इंतजाम
कोरोना को देखते हुए प्रशासन ने कोरोना मरीजों और संदिज्ध मरीजों के लिए भी वोट डलवाने की तैयारी की है। उन्हें शाम पांच से छह बजे के बीच वोट करने के लिए पहुंचना होगा। उन्होने कहा कि वोटिंग डालने के लिए आने वाले हर व्यक्ति को गलब्ज पहनना पड़ेगा। बाकी कोरोना मरीज और संदिग्ध मरीजों के लिए भी समय दिया गया है। इस दौरान पोलिंग बूथ पर तैनात मुलाजिमों को भी एक घंटे के लिए पीपीई किट पहननी पड़ेगी जिससे उन्हें कोई दिक्कत न हो।