फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Arvind Kejriwal road show in Ludhiana Chief Minister Bhagwant Mann also with him

लुधियाना में केजरीवाल का रोड शो: मुख्यमंत्री भगवंत मान भी साथ, व्यापारियों और कारोबारियों के साथ करेंगे बैठक

Mon, 17 Mar 2025 12:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 17 Mar 2025 12:41 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में सोमवार को अरविंद केजरीवाल का रोड शो है। रो शो के लिए केजरीवाल लुधियाना पहुंच गए हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान भी है। रोड शो के बाद व्यापारियों और कारोबारियों के साथ भी बैठके करेंगे।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal road show in Ludhiana Chief Minister Bhagwant Mann also with him
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज लुधियाना में रोड शो कर रहे हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमत्री भगवंत मान भी हैं। लुधियाना के जवाहर कैंप में रोड शो निकला जा रहा है। इस रोड शो में बड़ी संख्या में आप समर्थक पहुंचे हुए हैं। लुधियाना उपचुनाव के लिए यह रोड शो निकाला जा रहा है। 

विज्ञापन


इसके बाद अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना के उद्योगपतियों और व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता यहां कुछ आम जनता से भी मिलेंगे और उनकी समस्याओं को जानेंगे। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह कार्यक्रम लुधियाना के होटल रेडिसन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें करीब 400 व्यापारी व कारोबारी पहुंचेंगे।
विज्ञापन


संजीव अरोड़ा ने बताया कि दोनों नेता यहां के उद्योग-व्यापार से जुड़े मुद्दों को संबोधित करेंगे और व्यापारियों से राय-मशविरा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिनकी समस्या छोटी होगी उसका समाधान मौके पर ही कर दिया जाएगा। वहीं जिसमें लंबा समय लगेगा या जो कानूनी प्रक्रिया से जुड़ा मसला होगा उसको नोट कर सरकार द्वारा जल्द से जल्द समाधान करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब के उद्योग व्यापार को बढ़ावा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दिनों ही अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलकर लुधियाना के कुछ उद्योगपतियों का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री ने उसी दिन कैबिनेट की मीटिंग बुलाई और पीएसआईईसी ओटीएस योजना लागू कर दिया जिसके कारण यहां के हजारों उद्योगपतियों के जमीन से जुड़ी समस्या का समाधान संभव हो सका।


सीएम मान, केजरीवाल समेत आप नेताओं के विरोध में नारेबाजी
इससे पहले रविवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक और पंजाब के मुख्यमत्री विधायकों और मंत्रियों के साथ हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे तो इस दौरान झब्बाल निवासी गुरमीत सिंह ने इसका विरोध किया। गुरमीत सिंह ने कहा कि सरकार बनाने से पहले आम आदमी पार्टी ने वायदा किया था कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को सजा दी जाएगी। लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद दोषियों को सजा नहीं दी गई। गुरमीत ने इस मुद्दे को लेकर गले में तख्ती लटकाई हुई थी। जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान करने वाले राजनीतिज्ञों को सजा न मिल पाने संबंधी विचार लिखे हुए थे। इसमें एसजीपीसी द्वारा गायब किए गए 328 स्वरूप भी नहीं मिल पाने का रोष भी जताया गया। विरोध जता रहे गुरमीत को पुलिस ने हिरासत में रखा और कुछ देर बाद छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed