फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Arrest warrant issued against AAP leader Sanjay Singh

मानहानि मामला: आप नेता संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, लुधियाना की अदालत में होना होगा पेश

Tue, 07 Sep 2021 12:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Sep 2021 12:53 AM IST
सार

लुधियाना की अदालत में पेश न होना आप नेता संजय सिंह को भारी पड़ गया। अदालत ने कड़ा संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। ऐसे में अब संजय सिंह को खुद अदालत में पेश होना होगा। अदालत ने यह वारंट मानहानि के मामले में जारी किया है। 

विज्ञापन
Arrest warrant issued against AAP leader Sanjay Singh
आप सांसद संजय सिंह। - फोटो : आम आदमी पार्टी ट्विटर

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट पूर्व मंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की ओर से दायर मानहानि मामले में जारी किया गया है। अदालत में पेश न होने की वजह से संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी किया गया है।

विज्ञापन

 
सोमवार को इस मामले में संजय सिंह को पेश होना था और सीनियर अकाली नेता महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल का क्रास एग्जामिनेशन होना था। संजय सिंह के पेश न होने पर वकीलों ने एक एप्लीकेशन दी थी कि वह पेश नहीं हो सकते। जिसके बाद अदालत ने उनका बेल बांड रद्द कर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन


अब उनको अदालत में खुद पेश होना होगा या फिर उन्हें पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। उनके खिलाफ यह मामला एडिशनल चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट हरसिमरन सिंह की अदालत में चल रहा है। वह पिछले लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर नशे के व्यापार से जुड़ने और अन्य कई तरह के आरोप लगाए थे। जिसके बाद बिक्रम सिंह मजीठिया ने लुधियाना की अदालत में मानहानि का केस दर्ज किया था। अब अदालत में पेश न होने की वजह से संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed