फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arora

अरोड़ा ने प्रदेश कार्यकारिणी पद ठुकराया, हाईकमान को भेजा त्यागपत्र

Sat, 28 Dec 2013 09:55 PM IST
अमर उजाला, संगरूर
अमर उजाला, संगरूर Updated Sat, 28 Dec 2013 09:55 PM IST
विज्ञापन
arora
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को पदाधिकारियों की सूची जारी होने के बाद सुनाम में कांग्रेसी नेताओं के बीच सियासत गरम हो गई है।
विज्ञापन


इस सूची में एआईसीसी सदस्य अमन अरोड़ा तथा उन्हीं के बहनोई राजिंदर दीपा को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है, लेकिन अमन अरोड़ा ने इस पद को ठुकराते हुए अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा व प्रदेश प्रभारी डॉ. शकील अहमद को भेजा दिया है।

उन्होंने अपने त्याग पत्र में एक व्यक्ति एक पद का हवाला देते हुए कहा है कि वे एआईसीसी के सदस्य पद का दायित्व निभाते हुए दूसरा पद स्वीकार नहीं कर सकते।
विज्ञापन

त्यागपत्र में अरोड़ा ने कहा हैै कि सूची में ऐसे लोगों का नाम है, जिन्होंने हमेशा पार्टी के साथ धोखेबाजी की है। पिछले विस चुनाव में भी पार्टी ऐसे लोगों के कारण चुनाव हारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लोगों को पद देना पार्टी के वफादार कार्यकर्ताओं के जख्मों पर नमक छिड़कने के समान है। लिहाजा वे ऐसे लोगों के साथ काम करना नहीं चाहते। गौरतलब है कि अमन अरोड़ा और उनके बहनोई राजिंदर दीपा के बीच सियासी खींचतान लंबे समय से चली आ रही है। माना जा रहा है कि पदाधिकारियों की सूची जारी होने के बाद दोनों नेताओं के बीच तल्खी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed