फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Another student of Rampura Phool got his name registered in the India Book of Records

रामपुरा फूल के एक और विद्यार्थी ने इंडिया बुक आफ रिकार्ड में करवाया नाम दर्ज

Tue, 28 Jun 2022 10:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Another student of Rampura Phool got his name registered in the India Book of Records
बठिंडा। रामपुरा फूल शहर की एक छात्रा सुप्रिया ने उल्टे क्रम में तेज गति से टेबल (पहाड़े) पढ़कर इंडिया बुक आफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया गया है। विशेष बात यह रही कि उक्त छात्रा ने यह टेबल आंखों पर पट्टी बांध कर पढे़ थे। इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स में जगह बनाने वाली सुप्रिया रामपुरा सब डिवीजन की दूसरी विद्यार्थी है। गौरतलब है कि इससे पहले इसी माह शहर के एक अन्य विद्यार्थी आशीष बांसल ने भी इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स में एक नया रिकार्ड बनाया था। एक माह में शहर के दो बच्चों का नाम इंडिया बुक में आने से क्षेत्र के अंदर बेहद खुशी का माहौल बना हुआ है। खास बात यह है कि इन दोनों बच्चों को एक ही कोच रंजीव गोयल ने इन रिकार्ड्स के लिए तैयार किया है।
विज्ञापन

शार्प ब्रेनस एजूकेशन के डायरेक्टर एवं लाइफ कोच रंजीव गोयल ने इस रिकार्ड संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि नौंवी कक्षा की छात्रा सुप्रिया सुपुत्री विजय कुमार ने आंखों पर पट्टी बांधकर 10 से 1 तक के टेबल उल्टे क्रम में 41 सेकेंड में पढ़कर इस उपलब्धि को हासिल किया है। ऐसा दिमाग को एबेकस तकनीक से तैयार करने से संभव हो पाया है।
विज्ञापन

सुप्रिया के इस नए रिकार्ड की पुष्टि इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स ने ईमेल, सर्र्टिफिकेट एवं मेडल भेजकर की है। सब डिवीजन के एसडीएम ओम प्रकाश ने सुप्रिया को अपने कार्यालय में बुलाकर सर्टिफिकेट एवं मेडल से सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने सुप्रिया को इतनी तेज गति से टेबल बोलते सुनकर उसका ‘कैलकुलेटर’ कहकर भी संबोधन किया। एसडीएम ने कहा कि यह बहुत ही खुशी बात है कि इलाके से एक के बाद एक बच्चे इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल सभा पंजाब के अध्यक्ष सरूप चंद सिंगला एवं पंजाब प्रभारी सुरेश गुप्ता, डॉ. सुखप्रीत सिंह जटाना, डॉ. एसपी मंगला, डॉ. बलजिन्द्र सिंह जौड़ा, डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल, डॉ. मालती सिंगला, नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष सुनील बिट्टा एवं हैपी बांसल, यूनिवर्सिटी कालेज के प्रो. बलजिन्द्र सिंह, विकास गर्ग ने सुप्रिया एवं शार्प ब्रेनस को इस प्राप्ति के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed