{"_id":"604765c88ebc3edb54646773","slug":"anganwadi-workers-demonstrated-in-bathinda-bathinda-news-pkl406500918","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्करों ने किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्करों ने किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन
बठिंडा में वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की माता की बरसी समागम में पहुंची आंगनवाडी वर्करों के साथ धक
- फोटो : BATHINDA
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। बजट में कोई मद न रखने से नाराज आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष हरगोबिंद कौर की अगुवाई में सरकार खिलाफ प्रदर्शन किया और वित्त मंत्री मनप्रीत बादल का पुतला फूंका। यूनियन अध्यक्ष ने पुलिस पर वर्करों से छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए है।
सूबे के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के स्थानीय गोनियाना रोड पर बने जिला कार्यालय के समीप मंगलवार को उनकी माता की बरसी का समागम चल रहा था। इसी दौरान आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की सदस्य पुलिस को चकमा देकर समागम स्थल में घुस गईं और प्रदेश सरकार एवं वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
इस पर पुलिस हरकत में आ गई और आंगनबाड़ी वर्करों के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हो गई। पुलिस ने वर्करों से मनप्रीत बादल का पुतला छीन लिया। वर्करों ने पुलिस से पुतला छीनकर समागम स्थल के नजदीक फूंकते हुए सरकार एवं वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष हरगोबिंद कौर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने धक्का-मुक्की करते हुए वर्करों से छेड़छाड़ की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने बजट में आंगनबाड़ी वर्करों के लिए कोई प्रावधान नहीं रखा। इससे आंगनवाड़ी वर्करों में रोष है। वर्कर वित्त मंत्री मनप्रीत बादल एवं सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
उन्होंने बताया कि वर्करों के साथ छेड़छाड़ करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस संबंधी थाना सिविल लाइन के इंस्पेक्टर रमिंदर सिंह का कहना था कि छेड़छाड़ का आरोप बेबुनियाद है। पुलिस ने सिर्फ अपनी ड्यूटी करते आंगनबाड़ी वर्करों को समागम स्थल से दूर किया था।