फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   After the death of her husband, the woman went to her maternal home, in-laws stole goods

पति की मौत के बाद मायके गई महिला, ससुरालियों ने सामान किया चोरी

Fri, 09 Jul 2021 06:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
After the death of her husband, the woman went to her maternal home, in-laws stole goods
लुधियाना। मई माह में पति की मौत के एक महीने बाद मायके गई पीड़िता के ससुराल वालों ने उसके घर से चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता के पति के लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ-साथ जेवरात भी साफ कर दिए और मकान पर अपना कब्जा भी जमा लिया। घटना का पता उस समय चला जब वह घर लौैटी। अंदर सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच के बाद किरपाल नगर निवासी सुरिंदर कौर की शिकायत पर ससुराल वाले अजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, दलजीत कौर, महिंदर कौर, खन्ना के रहने वाले कर्मजीत सिंह उसकी पत्नी कमलजीत कौर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुरिंदर कौर ने पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसके पति संदीप सिंह आर्केस्ट्रा का काम करते थे। कोरोना के चलते 5 मई, 2021 को उनका देहांत हो गया। इसके बाद वह अपने घर की चाबियां मामा ससुर को सौंपकर चमकौर साहिब के गांव मंजीत पुरा स्थित अपने मायके चली गई। पीछे से आरोपियों ने मिलकर घर से उसके पति का लाइसेंसी रिवाल्वर, एक किलो सोने के जेवरात, 3 घड़ियां, मकान की रजिस्ट्री, एलआईसी की पालिसी, 5 खाली चेक, एक्टिवा, बुलेट की दो चाबियां, स्विफ्ट कार की चाबी, उसका और उसके पति का पर्स, एप्पल और सैमसंग का फोन तथा 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। जब वह घर लौटी तो सामान बिखरा पड़ा था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच के बाद आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनके घर दबिश दी गई थी, लेकिन आरोपी नहीं मिले। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed