फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   After businessman refused to pay protection money his vehicles set on fire in Amritsar crime news

Amritsar: रंगदारी देने से इन्कार पर व्यापारी के वाहनों में आग, बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी

Mon, 15 Dec 2025 09:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 09:18 PM IST
सार

अमृतसर के मजीठा में फिरौती न देने पर एक पुरानी कारों के शोरूम को आग लगा दी गई। बदमाशों ने इस दौरान पथराव भी किया। यह वारदात एक गैंगस्टर द्वारा लगातार फिरौती मांगे जाने और रकम न मिलने के बाद हुई। 

विज्ञापन
After businessman refused to pay protection money his vehicles set on fire in Amritsar crime news
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

अमृतसर के कस्बा मजीठा में एक व्यापारी कंवलजीत सिंह को रंगदारी की मांग को लेकर अज्ञात बदमाशों ने धमकाया और रंगदारी फिरौती देने से इन्कार करने पर उसके वाहनों में आग लगा दी। कंवलजीत सिंह मजीठा रेलवे स्टेशन के पास वाहनों का व्यापार करते हैं और एक रेस्तरां का निर्माण भी करवा रहे हैं।

विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को बताया कि दिवाली के दिन उन्हें एक अज्ञात विदेशी नंबर से फोन आया, जिसमें 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इसके बाद, उन्होंने इस संबंध में मजीठा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। फिरौती न देने पर कुछ दिन बाद उन्हें फिर से धमकी मिली कि यदि पैसे नहीं दिए, तो उनके व्यापार को नुकसान पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन


कंवलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें तीन अलग-अलग विदेशी नंबरों से फोन आए, जिनमें से एक पुर्तगाल, दूसरा जर्मनी और तीसरा अमेरिका से था। उन्होंने पुलिस को इस बारे में फिर से सूचित किया, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद, गैंगस्टरों ने उनके व्यापार के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में आग लगा दी और चार अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की। बदमाशों ने फिर से धमकी दी कि अगली बार वे उसे गोली भी मार सकते हैं। पीड़ित ने बताया कि इस हमले में उन्हें करीब 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और आरोपी की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed