फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   After love marriage, married woman eloped with someone else, husband committed suicide

Ludhiana News: प्रेम विवाह के बाद विवाहिता किसी और के साथ भागी, पति ने फंदा लगा दी जान

Sun, 01 Sep 2024 10:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 01 Sep 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
After love marriage, married woman eloped with someone else, husband committed suicide
परिजनों ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। प्रेम विवाह करने के बाद भी पत्नी का किसी दूसरे युवक के साथ संबंध होने के शक में परेशान मोती नगर इलाका निवासी मनी (21) ने शनिवार की रात को फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब मनी की बड़ी बहन उसे बुलाने के लिए गई। अंदर शव लटकता देख उसके होश उड़़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना मोती नगर की पुलिस के पास परिजनों ने आरोप लगाए कि मनी की पत्नी के किसी युवक के साथ अवैध संबंध थे। उसके भाई ने पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या की है जिसके बाद पुलिस ने परिवार वालों का जांच का आश्वासन दे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मनी की बहन ने बताया कि वह शेरपुर इलाके में एक सैलून पर काम करता था। उसकी इलाके में ही रहने वाली एक दूसरे समाज की लड़की के साथ दोस्ती हो गई और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ समय बाद ही मनी ने परिवार वालों के विरोध में जाकर उक्त लड़की से प्रेम विवाह कर लिया। कुछ समय पहले मनी की पत्नी का किसी ओर से भी संबंध था। मनी ने पत्नी को जमालपुर इलाके में युवक के साथ देखा था जिस कारण दोनों के बीच झगड़ा रहने लगा था। शनिवार दोपहर भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और शाम को मनी की पत्नी उक्त युवक के साथ फरार हो गई। जिसके बारे में मनी को पता चल गया। मनी ने अपनी बहन को फोन किया कि उसने शादी कर गलती कर ली।
विज्ञापन

इसके बाद परेशान होकर उसके मनी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जांच अधिकारी एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने उसकी पत्नी पर आरोप लगाए हैं। जांच के बाद जो बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed