फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   after getting to open shop in lockdown businessmen happy

व्यापार को बचाने के लिए रविवार का लॉकडाउन खत्म किया जाए

Mon, 07 Jun 2021 07:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
after getting to open shop in lockdown businessmen  happy
लुधियाना। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के महासचिव सुनील मेहरा ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार घोषणा कर पंजाब के दुकानदारों को मंगलवार से कुछ राहत दी है। दुकानें शाम छह बजे तक खुलेंगी और शाम 7:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही शनिवार का लॉकडाउन भी खत्म कर दिया गया है, लेकिन इस लॉकडाउन के दौरान 50 हजार करोड़ का नुकसान पंजाब की ट्रेड और इंडस्ट्री को हुआ है। पंजाब सरकार को लोगों को राहत पैकेज देना चाहिए लॉकडाउन के कारण बिजली के बिल और टैक्स माफ किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब से फिनिशिंग गुड्स सारे भारत को जाता है, इसमें खासतौर पर लुधियाना से होजरी, इंडस्ट्री, साइकिल पार्ट्स और पूरे भारत का व्यापारी लुधियाना में आकर सामान खरीदकर पूरे भारत में सप्लाई किया जाता है। रविवार को पूरे पंजाब का व्यापारी लुधियाना और साथ लगती पंजाब की मंडियों में सामान खरीदने के लिए जाता है। रविवार के दिन लॉकडाउन को न हटाने का पंजाब सरकार का कदम पूरे तौर पर सफल नहीं होगा। रविवार का लॉकडाउन भी बहुत जल्द ही खत्म होना चाहिए, ताकि रविवार को लुधियाना की होलसेल मार्केट चलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed