{"_id":"60d5fe5d8ebc3e331d4ad4c2","slug":"actors-in-punjab-faces-lot-of-fiancial-problem-due-to-no-work-in-lockdown-ludhiana-news-pkl4179266198","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक कलाकारों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जल्द नाइट कर्फ्यू खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक कलाकारों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जल्द नाइट कर्फ्यू खोलने की मांग
विज्ञापन
लुधियाना। संगीत परिवार वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से शुक्रवार को लुधियाना के जालंधर बाईपास पर धरना दिया गया। इस धरने में मौजूद कलाकारों ने एकजुट होकर सरकार से रात का कर्फ्यू हटाने की मांग की, ताकि वह उनका रोजगार चल सकें। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ चेतावनी दी गई कि अगर उनकी मांग पर जल्द गौर नहीं किया गया तो वह भूख हड़ताल करने पर मजबूर होंगे।
एसोसिएशन प्रधान बंटी ने बताया कि उनकी एसोसिएशन के साथ ऐसे लोग जुड़े है, जोकि धार्मिक समागम में गाकर किसी तरह अपने परिवार को पालते है। बीते लगभग दो साल से कोरोना महामारी के चलते धार्मिक समागम पूरी तरह से बंद हो गए है। इस समय सरकार ने दिन के समय सभी लोगों को राहत दी है, लेकिन रात के समय समागम करने पर पाबंदी लगा रखी है। यही कारण है कि उनकी एसोसिएशन से जुड़े लोग संध्या चौकी या फिर जागरण नहीं कर पा रहे है।
बीते दो साल से कारोबार बंद होने के कारण भुखमरी की नौबत आ चुकी है। उनके कई कलाकार तो आत्महत्या भी कर चुके है। लेकिन सरकार उनकी तरफ से ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए मजबूरन शुक्रवार उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा है। इस धरने में प्रदीप शाही, विपन शर्मा, सोनू कल्याण, अशोक कुमार सहित कई कलाकार मौजूद थे।