फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accident in ludhiana three injured

लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर हादसा: बाइक को टक्कर मार पुल की रेलिंग तोड़ नीचे गिरी कार, तीन घायल

Fri, 23 Oct 2026 04:01 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव Published by: Nivedita Updated Fri, 23 Oct 2026 04:01 PM IST
सार

गांव कलेरा निवासी अर्शमीत सिंह और हरमनवीर सिंह सिटी यूनिवर्सिटी से बाइक पर अपने गांव कलेरा की तरफ लौट रहे थे। जब वे जगरांव में तनेजा अस्पताल के नजदीक पहुंचे तो पीछे से लुधियाना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
accident in ludhiana three injured
माैके पर जमा लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर तनेजा अस्पताल के नजदीक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लुधियाना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू हो गई। 
विज्ञापन


कार पुल पर लगी रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इस हादसे में कार सवार लवप्रीत सिंह निवासी गांव चूहड़चक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक सवार दो विद्यार्थी भी घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन




मिली जानकारी के अनुसार, गांव कलेरा निवासी अर्शमीत सिंह और हरमनवीर सिंह सिटी यूनिवर्सिटी से बाइक पर अपने गांव कलेरा की तरफ लौट रहे थे। जब वे जगरांव में तनेजा अस्पताल के नजदीक पहुंचे तो पीछे से लुधियाना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने से कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पुल पर लगी रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसा इतना अचानक हुआ कि हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कार सवार लवप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक सवार दोनों विद्यार्थियों को भी चोटें आईं।

पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से कार में फंसे घायल को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार दोनों घायल विद्यार्थियों को भी उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।


पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस सबंधी थाना सिटी 2 के इंचार्ज आत्मा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed