{"_id":"67c7b614e37e70e8180b8e86","slug":"accident-in-jagraon-truck-full-of-biscuits-burnt-due-to-cng-explosion-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगरांव में देर रात हादसा: सीएनजी फटने से जला बिस्कुट से भरा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगरांव में देर रात हादसा: सीएनजी फटने से जला बिस्कुट से भरा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान
Wed, 05 Mar 2025 07:55 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 05 Mar 2025 07:55 AM IST
सार
ट्रक में लगे दो सीएनजी सिलेंडर फटने से यह विस्फोट हुआ। हादसा मोगा रोड पर स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहिब के बाहर पुल पर हुआ।
विज्ञापन
जलता ट्रक
- फोटो : संवाद
विस्तार
जगरांव में मंगलवार की देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। मोगा रोड पर स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहिब के बाहर पुल पर एक ट्रक में विस्फोट हो गया। रात करीब 11 बजे हुए इस हादसे में ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया।
चौकी बस स्टैंड के पुलिस अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि ट्रक (नंबर PB10HQ8430) में लगे दो सीएनजी सिलेंडर फटने से यह विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि 3-4 किलोमीटर के दायरे में इसकी आवाज सुनाई दी। ट्रक में लदे सभी बिस्कुट जलकर नष्ट हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही नगर काउंसिल जगरांव की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पुल को एंबुलेंस लगाकर आम लोगों के लिए बंद कर दिया। रात साढ़े 11 बजे तक ट्रक से धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक ने विस्फोट के दौरान कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि उसकी पहचान और वर्तमान स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।