फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   AAP leader's son attacked, seven injured

बरनाला में आप नेता के बेटे पर तलवारों से हमला, सात घायल

Sun, 11 Apr 2021 06:19 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
AAP leader's son attacked, seven injured
बरनाला। कच्चा कालेज रोड बरनाला की गली नंबर छह के सामने आम आदमी पार्टी के नेता के बेटे व छह साथियों पर शनिवार को देर रात नकाबपोशों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में सात नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आप नेता निर्मल सिंह चहल ने सिविल अस्पताल, बरनाला में बताया कि उनके बेटे हरप्रीत सिंह और छह अन्य युवक स्वर्ण सिंह, अश्वप्रीत सिंह जागल, रवनीत सिंह, हरप्रीत सिंह, महंत और चिराग गोयल पर स्थानीय ड्रीम कैफे के सामने अज्ञात युवकों ने तलवारों से हमला कर दिया और फरार हो गए। उन्होंने कहा कि शहर में रात नौ बजे के बाद कर्फ्यू है और नकाबपोश कर्फ्यू के दौरान बाजार में घूम रहे हैं और घातक हमले कर रहे हैं। घायल युवक स्वर्ण सिंह, अश्वप्रीत सिंह, रवनीत सिंह, हरप्रीत सिंह, महंत और चिराग गोयल सिविल अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। बरनाला से आप विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि बरनाला सिटी की पुलिस व पीसीआर शहर में सरेआम हो रही गुंडागर्दी को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की और सिविल अस्पताल का दौरा किया। डीएसपी सिटी बरनाला लखबीर सिंह टिवाना ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। थाना सिटी वन बरनाला के प्रभारी सब इंस्पेक्टर लखबीर सिंह ने घायलों के बयान पर आरोपी लखबीर सिंह, सोनू, सुखमन, तेजिंदर सिंह, काकू, अनमोल व सुखप्रीत सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed