फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A young woman who had come to meet a young man from Argentina was forcibly stopped and beaten

Ludhiana News: अर्जेंटीना से युवक को मिलने आई युवती को जबरन रोका, मारपीट

Wed, 05 Nov 2025 10:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 05 Nov 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
A young woman who had come to meet a young man from Argentina was forcibly stopped and beaten
दूतावास के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

सहमति संबंध में रह रही युवती को पहले सखी वन स्टॉप सेंटर भेजा, फिर दिल्ली रवाना किया
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। अर्जेंटीना की युवती गेटे मारिया बोलन, जो इस्लामगंज इलाके के युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही थी, के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है।
युवती ने अपने देश के दूतावास में शिकायत दी, जिसके हस्तक्षेप के बाद थाना डिवीजन दो की पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए युवती को आरोपी के घर से छुड़वाया। पुलिस ने गेटे मारिया को सिविल अस्पताल स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर भेजा, जहां प्रारंभिक उपचार और काउंसलिंग के बाद वह अपने बच्चों के साथ दिल्ली रवाना हो गई, ताकि वहां से अपने देश लौट सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गेटे मारिया इस साल मार्च में अर्जेंटीना से भारत आई थी। वह इस्लामगंज निवासी हरजिंदर भोला के परिवार से मिलने और उसके साथ समय बिताने आई थी। शुरुआत में वह तीन माह रहने वाली थी लेकिन आरोपी ने उसकी वीजा अवधि बढ़वा दी। युवती का कहना है कि वह अर्जेंटीना लौटना चाहती थी, मगर हरजिंदर ने उसे यहां रुकने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक माह पहले जब आरोपी ऑस्ट्रेलिया से लौटा, तो उसने युवती से झगड़ा किया और उसके साथ मारपीट कर बाल खींचे। युवती के अनुसार, आरोपी ने उसकी 12 साल की बेटी और 7 साल के बेटे को उससे अलग कर दिया। बाद में बेटी ने बताया कि आरोपी ने दोनों बच्चों को भी पीटा था। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी लंबे समय से उसे और बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा है।

गेटे मारिया ने बताया कि उसने पहले भी अर्जेंटीना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। थाना डिवीजन दो के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने बताया कि दूतावास से सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। महिला को सुरक्षित निकाला गया और सखी वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। इलाज के बाद वह बच्चों के साथ खुद दिल्ली रवाना हो गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed