{"_id":"688e328906020242560a1b0d","slug":"a-miscreant-involved-in-extortion-was-hit-on-the-head-with-a-rod-and-died-bathinda-news-c-66-1-spkl1006-101752-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: अवैध वसूली करने वाले बदमाश के सिर पर मारी रॉड, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: अवैध वसूली करने वाले बदमाश के सिर पर मारी रॉड, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। जिले की संगत मंडी के बस स्टैंड के पास रेहडी वालों से अवैध वसूली करने वाले बदमाशों ने एक सब्जी वाले को पीट दिया। इसके बाद गुस्साए सब्जी वाले ने अपने पिता के साथ मिलकर बदमाश लक्खी व उसके साथी गुरप्रीत सिंह पर लोहे की राड से हमला कर दिया। हमले में लक्खी नामक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। उसको उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी डी जसमीत सिंह और सीआईए 2 के प्रमुख इंस्पेक्टर करणवीर सिंह एम्स अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा बदमाशों की हत्या करने वाले सब्जी वाले युवक ने अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करके पूरी घटना के असल कारणों के बारे में जानकारी दी है। घटना शनिवार शाम की है।
सूत्रों के अनुसार लक्खी नामक बदमाश व गुरप्रीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर मंडी के बस स्टैंड के पास रेहड़ी चालकों से अवैध वसूली की जा रही थी। इसी विवाद पर दोनों गुटों में झगड़ा हुआ। आरोपी पिता-पुत्र भा गए हैं। मृतक कुछ समय पहले ही जेल से बाहर जमानत पर आया था।