{"_id":"6171ab94f14e9358e7373c58","slug":"a-case-has-been-registered-against-the-family-members-of-shri-guru-nanak-dev-ji-for-speaking-abusive-words-ludhiana-news-pkl4307606146","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु नानक देव जी के परिजनों के खिलाफ अशब्द बोलने के आरोप में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु नानक देव जी के परिजनों के खिलाफ अशब्द बोलने के आरोप में मामला दर्ज
विज्ञापन
लुधियाना। सोशल मीडिया पर श्री गुरु नानक देव जी महाराज के माता-पिता के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले हिंदू नेता अनिल अरोड़ा और उनके चार साथियों के खिलाफ थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। यह मामला पुलिस ने न्यू शिवाजी नगर निवासी परविंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के माता-पिता के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले आरोपी अनिल अरोड़ा किसी समय भाजपा के सदस्य भी रहे हैं। पुलिस आरोपी अनिल अरोड़ा और उसके साथियों का पता लगाने में जुटी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अनिल अरोड़ा भाजपा के वर्कर रहे हैं और कुछ समय पहले उन्हें पार्टी की तरफ से निकाल दिया गया था। इसका कारण क्या था इसके बारे में अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसके बाद वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिल सोशल मीडिया पर श्री गुरु नानक देव जी महाराज के माता-पिता के बारे में अपशब्द बोल दिए और वीडियो वायरल कर दी। सिख जत्थेबंदियों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। सिख जत्थेबंदियों की तरफ से अनिल अरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की जा रही थी। दो दिन की कार्रवाई के बाद थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने अनिल अरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
एसीपी सेंट्रल हरसिमरत पाल सिंह ने बताया कि आरोपी अनिल अरोड़ा अभी फरार हैं। उनकी और साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।