फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A case has been registered after a fake ID of a woman was created on social media and obscene posts were made.

Ludhiana News: सोशल मीडिया पर महिला की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट, मामला दर्ज

Sat, 27 Dec 2025 08:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
A case has been registered after a fake ID of a woman was created on social media and obscene posts were made.
मोगा। सोशल मीडिया पर महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव बिलासपुर की एक महिला ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसकी तस्वीरों का दुरुपयोग कर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील टिप्पणियां और वीडियो पोस्ट किए। पीड़िता ने एसएसपी मोगा को शिकायत दी थी। जांच में साइबर क्राइम सेल के इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर 2025 को महिला ने मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

आरोप है कि मनप्रीत सिंह उर्फ मनी नामक युवक ने jash.anpreet1367 नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर शिकायतकर्ता और उसकी जेठानी की तस्वीरें पोस्ट कीं और आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की। पुलिस ने बताया कि आरोपी का यह कृत्य महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला और गंभीर कानूनी अपराध है। इस मामले में धारा 79 बीएनएस और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और मामले की गहन जांच चल रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें ताकि ऐसे अपराधों को रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed