फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चार किलो अफीम के साथ तस्कर काबू

चार किलो अफीम के साथ तस्कर काबू

Fri, 14 Jun 2013 05:30 AM IST
Ludhiana
Ludhiana Updated Fri, 14 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुक्तसर/मलोट/गिद्दड़बाहा। मलोट पुलिस ने राजस्थान निवासी एक व्यक्ति को चार किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं गिद्दड़बाहा पुलिस ने दो सौ ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति और मुक्तसर पुलिस ने दो लोगों को नशीले पाउडर के साथ काबू किया है।

मलोट के सीआईए स्टाफ प्रभारी मोहन लाल के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार शाम को गश्त के दौरान फाजिल्का रोड स्थित शुगर मिल के नजदीक पैदल जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से चार किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला चितौड़गढ़ के गांव भादछोड़ा निवासी उदय लाल पुत्र अमर चंद के रूप में हुई। उधर, गिद्दड़बाहा के एसआई परमजीत सिंह ने गांव बुट्टर बखुहा निवासी वचित्र सिंह पुत्र जगसीर सिंह को दो सौ ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। थाना सदर मुक्तसर के एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने जिला बठिंडा के गांव कोठे महां सिंह (महराज) के धर्मिंदर सिंह उर्फ रवि पुत्र कालू राम, राम कुमार पुत्र राज को छह सौ ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed