{"_id":"102-35663","slug":"Ludhiana-35663-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजवा के लुधियाना दौरे को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित : दीवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजवा के लुधियाना दौरे को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित : दीवान
Ludhiana
Updated Sun, 31 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनने के बाद सांसद प्रताप सिंह बाजवा पहली बार केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और स्थानीय सांसद मनीष तिवारी के साथ जिले की कांग्रेस शहरी और देहाती कमेटियों से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से छह अप्रैल को मिलेंगे। इस बैठक को लेकर तमाम कांग्रेसियों में भारी उत्साह है। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान पवन दीवान ने कही। वह शनिवार को कई चरणों में इस कार्यकर्ता बैठक की तैयारी के संबंध में पार्टी के ब्लॉक एवं वार्ड प्रधानों-जिला पदाधिकारियों के अलावा क्षेत्रवार कार्यकर्ता बैठकों को संबोधित कर रहे थे। इन मैराथन बैठकों का आयोजन शनिवार को घंटाघर के नजदीक स्थित स्थानीय कांग्रेस भवन में किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस जिला प्रधान ने दावा किया कि छह अप्रैल को सुबह लुधियाना में फिरोजपुर रोड स्थित शुभम पैलेस में होने वाली कार्यकर्ता बैठक में कांग्रेसियों का हजूम नजर आएगा। जिसे देखकर सूबे के सत्ताधारी अकाली-भाजपा गठबंधन के होश उड़ जाएंगे। उन्हाेंने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए व्यंग्य किया कि बादल सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान आम जनता की आवाज उठाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता इस वर्कर मीटिंग में आर पार की लड़ाई का बिगुल फूंकेंगे।
उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को साथियों समेत पहुंचने की अपील की। इस दौरान हरबंस सिंह पनेसर, बलविंदर बेदी, भुपिंदर सिंह, पूर्व पार्षद सतपाल बेरी, बलविंदर सिंह, प्रवीण सूद, उमेश शर्मा, जगतार सिंह मठारू, विनोद सहगल, राजेश उप्पल, बाबा सुभाष शाह समेत कई लोग मौजूद रहे।