{"_id":"102-30479","slug":"Ludhiana-30479-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 लाख की हवाला राशि सहित छह काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54 लाख की हवाला राशि सहित छह काबू
Ludhiana
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना। बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने 54 लाख की हवाला राशि सहित छह लोगों को काबू किया है। जबकि एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बस्ती जोधेवाल के मुख्य इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी सहित सुंदरनगर में नाकाबंदी किए हुए थे। उनके पास बाल सिंह नगर निवासी सोमनाथ आया और बताया कि वह अपने मालिक से सात लाख रुपये करेंसी नोट संजय तांगड़ी मालिक वेस्टर्न यूनियन गुड़ मंडी के वर्कर चाचा से चीमा चौक से लेकर अपने साथी प्रभजोत सिंह के साथ बाइक पर सुंदर नगर की तरफ आ रहा था। न्यू माधोपुरी के पास बाइक सवार तीन नौजवानों ने उन्हें टक्कर मारकर बैग छीन लिया। जांच के दौरान सोमनाथ द्वारा बताई सारी बातें झूठी निकली।
जांच में सामने आया कि सोमनाथ ने प्रभजोत सिंह, उनके साथी काकोवाल रोड निवासी बिमल कुमार, सैन भगत कालोनी निवासी अविनाश कुमार, थाना मेहरबान निवासी अमनदीप सिंह, गोराईया जिला जालंधर निवासी सुखदेव कुमार, राहो रोड निवासी परमजीत सिंह के साथ मिल कर साठ लाख रुपये संजय तांगड़ी के वर्कर चाचा से लेकर उनको हड़प करने की नीयत से ड्रामा रचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आठ घंटे में उनको काबू किया और उनसे 54 लाख की राशि बरामद की।
विज्ञापन
जिसमें सोमनाथ से 20 लाख, प्रभजोत सिंह से पांच लाख, बिमल कुमार के पास एक लाख, अविनाश कुमार के पास 10 लाख, अमनदीप सिंह के पास 15 लाख और सुखदेव कुमार से पास से 3 लाख रुपये बरामद किए गए। जबकि इनका एक साथी फरार है, जिससे बाकी की राशि बरामद होने की उम्मीद है। पुलिस कमिश्नर ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनको बंगलुरू से एक टेलीफोन आता है, जिसमें यह बताया जाता है कि पैसे कहां से लेना है और कहां देना है। आरोपियों ने यह भी जानकारी दी कि सोमनाथ का मकान तिलकी नामक व्यक्ति के पास गिरवी पड़ा था, जिसको छुड़ाने के लिए पूरा ड्रामा रचा गया। पुलिस कमिश्नर ईश्वर सिंह के मुताबिक आरोपियों द्वारा बताए गए बंगलुरू के टेलीफोन नंबर को ट्रेस करके मामले की जांच की जा रही है।